पिता से बदला लेने के लिए पड़ोसी ने उसके बेटे को खिलाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़िया खिजरपुर में पांच वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
मृतक के पिता का आरोप है कि वह पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहे थे, उसी समय मौका निकालकर पड़ोसी ने विषाक्त पदार्थ मिला खाना बच्चे को खिला दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई।
पिता की तहरीर पर दुश्मनी में जहर देकर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। भुड़िया खिजरपुर निवासी सुखवीर के अनुसार रविवार सुबह वह पत्नी के साथ खेत पर काम करने गया था। अपने पांच वर्षीय पुत्र आदित्य को घर पर ही खेलता छोड़ गया।
झगड़े का बदला लेने के लिए दिया जहर
पिता के अनुसार दोपहर में घर लौटा तो आदित्य अर्ध बेहोशी हालत में घर में पड़ा था। पूछने बताया कि पड़ोसी ने उसे खाना खिलाया था। बच्चे की गंभीर देख वह इलाज के लिए लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई।
बच्चे की मौत पर रोते विलखते परिजन सीधे कोतवाली पहुंचे। बच्चे का शव कोतवाली में रखकर पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े की चिढ़ में पड़ोसी ने उसके बच्चे को जहर खिला दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चौकी प्रभारी वाजिदपुर रनवीर सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।