{"_id":"5a39fd324f1c1b6a678c2e0c","slug":"boy-accidentally-empties-his-moms-bank-account-by-playing-adult-fifa-game","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चा खेलता था ADULT गेम, मां को मिला ऐसा झटका, कुछ ही दिन में सब खत्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा खेलता था ADULT गेम, मां को मिला ऐसा झटका, कुछ ही दिन में सब खत्म
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मां ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि बच्चे का वीडियो गेम खेलना उसे इतना महंगा पड़ जाएगा। महिला को झटका उस वक्त लगा जब बैंक अकाउंट की डिटेल पता की गई। ये चौंकाने वाला मामला आयरलैंड से आया है। जहां के कॉर्क शहर में एक मां ने अपने 14 साल के बच्चे को प्लेस्टेशन फीफा 2018 गेम लाकर दिया था। Irish Mirror की खबर के मुताबिक, मां को पता नहीं था कि गेम खेलने के लिए प्वाइंट्स की जरूरत पड़ती है जिसमें पैसे लगते हैं।
बच्चा गेम खेलने के दौरान प्लेयर्स खरीदने लगा, जो पॉइंट्स से खरीदे जाते थे। लेकिन बच्चे को क्या पता था कि हर पॉइंट के बदले भारी-भरकम पैसे उसकी मां के बैंक अकाउंट से कट रहे थे। इसके लिए गेम में न तो बैंक की डिटेल मांगी गई और न ही डेबिट कार्ड का पिन।

घटना की जानकारी कुछ दिनों बाद पता लगी जब जरूरत पड़ने पर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया। महिला के पूरे महीने की सैलरी और बोनस गेम में खर्च हो चुका था।
बकौल पीड़िता, 'मेरा बेटा 14 साल का है और उसे नहीं पता था कि पैसे खर्च कर वो गेम खेल रहा है'।
प्लेस्टेशन से बात की जहां कंपनी ने उन्हें बताया कि ये पूरी तरह एडल्ट लोगों के लिए है. जिसे बड़े लोग ही खेल सकते हैं। अब सोनी कंपनी ने पैसे रिफंड करने से भी मना कर दिया है जो गेम में खर्च किए गए थे। अब महिला कंपनी के खिलाफ केस करने की तैयारी में हैं।