फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bindi yadav the father of rocky yadav has a big criminal background

जैसा बाप, वैसा बेटा! कभी खूंखार डॉन था रॉकी यादव का पिता बिंदी

Thu, 12 May 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
bindi yadav the father of rocky yadav has a big criminal background

बिहार में रोड रेज में एक युवक को सरेआम गोली मारने की घटना से आजकल बिन्देश्वरी यादव उर्फ बिंदी यादव सुर्खियों में हैं। क्योंकि बिंदी यादव युवक को गोली मारने वाले रॉकी यादव के पिता हैं।

विज्ञापन


शनिवार की रात बोधगया - गया रोड पर रॉकी की कार को ओवरटेक करने पर 12वीं के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या कर दी गई। लेकिन बात करें आरोपी रॉकी की तो उसने घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस को बताया था कि उसने किसी को गोली नहीं मारी। जैसा की उसकी एमएलसी मां दावा कर रही थीं। रॉकी ने न्यूज चैनल एनडीटीवी में बयान दिया कि घटना के संबंध उसकी मां ने जब फोन किया तो वह दिल्‍ली में था।
विज्ञापन


लेकिन खबरों में बिंदी यादव का नाम बार-बार इसलिए आ रहा है कि एक समय में वह अपने इलाके का खूंखार डॉन था। बिंदी यादव के नाम से लोग खौफ खाते थे। बेटे रॉकी यादव का नाम हत्या में आने से अब लोग कहने लगे हैं जैसा बाप, वैसा बेटा। जानें इनकी पूरी जन्मकुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जनों संगीन अपराधों में है बिंदी का नाम

bindi yadav the father of rocky yadav has a big criminal background
बिंदी यादव - फोटो : ani

टाइम्स ऑफ इंडिया के ‌अनुसार, रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव पर हत्या, डकैती और अपहरण समेत दो दर्जन से ज्यादा संगीन अपराधों को अंजाम दे चुका है।

90 के दशक में बिंदी यादव का आतंक था। बिंदी यादव ने अंडरवर्ल्ड सरगना बच्चू यादव के साथ मिलकर  बिहार के कई जिलों में आतंक साम्राज्य खड़ा कर दिया था। बड़ी मात्रा में उगाही, अपहरण से तंग सैकड़ों व्यापारी राज्य छोड़ने के लिए मजबूर हो गए थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की 2001 की रिपोर्ट के अनुसार, बिंदी यादव कारोबारी जय कुमार जैन और उनके भाई बबली जैन के अपहरण में भी शामिल था। इस मामले में जय कुमार जैन को 10 लाख रुपए की फिरौती देकर छोड़ा गया था जबकि बबली जैन को 17 लाख रुपए की फिरौती लेने के बाद छोड़ा गया था। इतना ही नहीं ‌बिंदी यादव क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत दो बार जेल भी जा चुका है।

छह हजार कारतूसों के साथ पकड़ा गया था बिंदी

bindi yadav the father of rocky yadav has a big criminal background
rocky yadav

फर्स्ट पोस्ट के ‌अनुसार, 2001 में बिंदी यादव के देश द्रोह भी लग चुका है। यह केस बिंदी के खिलाफ इसलिए लगा था क्योंकि उसके पास से असौल्ट राइफल की 6000 कारतूसें बरामद हुई थी। यह कारतूसें बिंदी माआवादियों को देने के लिए इकट्ठा किया था।

वहीं रॉकी यादव के गिरफ्तार होने में अलग-अलग बयान भी सामने आ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस की ओर से की गई प्रेस कांफेरेंस में कहा गया कि रॉकी यादव को उसके बोधगया स्थिति उसके पिता के प्लांट से गिरफ्तार किया गया है।

इतना ही नहीं घटना के दिन मामले पर सफाई देते हुए बिंदी यादव ने कहा था उसके बेटे से गलती से गोली चली है। उसने जानबूज कर हत्या नहीं की। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि रॉकी यादव ने गोली मारने से पहले उसकी कार ओवर टेकर करने पर आदित्य को धमकी दी थी और फिर गोली मारी थी।

मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिंदी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जबकि रॉकी यादव लापता हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed