{"_id":"5738e7ae4f1c1b0f19ac7884","slug":"bhind-murder-case-accused-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंड हत्याकांड: प्रेम संबंध छिपाने के लिए शिक्षक ने की पांच की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिंड हत्याकांड: प्रेम संबंध छिपाने के लिए शिक्षक ने की पांच की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, भिंड
Updated Mon, 16 May 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रविवार को एक शिक्षक को गिरफ्तार कर शुक्रवार रात हुई विधवा महिला और उसके परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी ने विधवा महिला के साथ चले आ रहे अपने शारीरिक संबंधों को छिपाने के लिए घटना की थी।
घटना शुक्रवार रात हुई थी और इसमें वीरेंद्र नगर निवासी विधवा महिला रीना शुक्ला, उसकी पुत्री छवि, जेठ की बेटी महिमा, भाई की लड़की अंबिका और भाई के बेटे गोलू शर्मा की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी।
डीआईजी चंबल उमेश जोगा ने घटना के खुलासे के लिए भिंड पुलिस के अलावा एसपी नवनीत भसीन, एएसपी अमृत मीण के साथ मुरैना, ग्वालियर और भिंड की एफएसएल की टीम को भी लगाया था। पुलिस की इस टीम ने 24 घंटे के भीतर शिक्षक अंकुर दीक्षित को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार शिक्षक अंकुर दीक्षित अविवाहित है और वह भी वीरेंद्र नगर में ही रहता है। दोनों के बीच शारीरिक संबंध में थे। अंकुर रीना शुक्ला के घर पर रह रहे किराएदार के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था।
शुक्रवार रात महिला की बेटी छवि को इनके बीच संबंधों का पता चला गया था। इन संबंधों को छिपाने के लिए महिला और आरोपी शिक्षक ने छवि व घर में मौजूद अन्य लोगों को खाने में नींद की गोली मिलाकर सुला दिया और सोने के बाद उनकी हत्या कर दी। बाद में मामला खुल जाने के डर से अंकुर दीक्षित ने महिला रीना शुक्ला को भी मार डाला और घटना को लूट का रूप देने का प्रयास किया।