{"_id":"595374e14f1c1bcc088b4c29","slug":"bengaluru-police-nobbed-a-man-who-cheats-women-on-metrimonial-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को सरकारी अधिकारी बता शादी के नाम पर 100 महिलाओं को ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को सरकारी अधिकारी बता शादी के नाम पर 100 महिलाओं को ठगने वाला गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 28 Jun 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
bengaluru
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरू पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट पर धोखा करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ये शख्स महिलाओं को शादी करवाने का वादा कर उनसे पैसे ऐंठता था। एक पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे 21 जून को अरेस्ट किया है। आरोपी ने करीब 100 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 354, 392, 384, 420 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सादथ खान उर्फ प्रीतम कुमार इस काम को बेहद चालाकी से करता था। वह मेट्रिमोनियल साइट पर खुद को एक सरकारी कर्मचारी बताता और महिलाओं के सामने शादी का प्रस्ताव रखता जिससे वे उस पर विश्वास कर उसके जाल में फंस जाती थी। इसके बाद वह महिला से बड़ी रकम उधार लेकर चंपत हो जाता था।
विज्ञापन
जब बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में जांच करना शुरू किया तो पता चला कि खान के खिलाफ शहर के कई थानों में पहले से ही धांधली के कई केस दर्ज हैं। सादथ खान कर्नाटक के हसन जिले का रहने वाला है और कई साल पहले ही घरवालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। घर से निकाले जाने के बाद वह 2011 में बेंगलुरु आकर एक वेल्डिंग की दुकान में काम करने लगा, इसके थोड़े ही दिन बाद एक कॉल सेंटर ज्वाइन कर लिया, लेकिन कंपनी ने उसे कॉलिंग के दौरान महिलाओं से बदतमीजी करने के चलते निकाल दिया था।
विज्ञापन