खुदकुशी से पहले IAS ने शूट किया वीडियो, कहा- पत्नी से प्यार करता हूं लेकिन साथ रहना मुश्किल
ये भी पढ़ें- आईएएस ऑफिसर की आत्महत्या के बाद शव देख पत्नी ने कही चौंका देने वाली बात
मुकेश पांडे 2012 बैच के बिहार कैडर के आईएएस थे, वीडियो में उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि क्यों उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संभवतः यह वीडियो उन्होंने बक्सर के सर्किट हाउस में शुट किया था। उनका इरादा दिल्ली जाकर आत्महत्या करने का था, इसी बीच गाजियाबाद के कोटगांव रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला था।
ये भी पढ़ें- आईएएस मुकेश की मौत के बाद आखिर क्यों ससुर ने उन्हें कहा 'कायर
मुकेश के मुताबिक उन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी में आ रही परेशानियों ने तोड़ कर रख दिया था। उनका कहना था कि पत्नी और मां के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं जिससे वे तंग आ गए थे। उन्होंने अपने रिकॉर्डेड वीडियो में अपनी खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
कहा- पत्नी से बहुत प्यार करता हूं लेकिन साथ रहना मुश्किल
वे कहते हैं कि उनकी पत्नी और मां दोनों ही उनसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। लेकिन, किसी भी चीज की अति होना अच्छी बात नहीं है। मैं शांति पूर्वक जीवन बीताने वाला इंसान हूं, परिवार के झगड़ों ने मुझे इस कदर तोड़ कर रख दिया है कि अब मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा है।
मेरा नेचर मेरी पत्नी के नेचर के ठीक विपरीत है। हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन हमारा साथ रहना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले उनका इरादा अध्यातम की ओर जाकर खुद को शांत रखने के लिए समाज सेवा से जुड़ने का था लेकिन, उन्हें लगा ये भी व्यर्थ होगा।
इससे अच्छा है कि मैं एक बार हिम्मत जुटाकर अपने अपने जीवन की ईहलीला को ही समाप्त कर लूं। उसके बाद मुझे सुकून मिलेगा या जो भी होगा उसे मैं कबूल करूंगा। इस जीवन से मेरा मन भर गया है। मेरे अंदर अब जीने की कोई इच्छा नहीं रह गई है।