2012 बैच के आईएएस ऑफिसर और बक्सर के डीएम की अचानक आत्महत्या से उनके घर-परिवार सहित दोस्त भी सदमे में हैं। हालांकि उनके शव को देखने के बाद पत्नी ने जो सच बयां किया उसने सबको सकते में डाल दिया।
आईएएस ऑफिसर की आत्महत्या के बाद शव देख पत्नी ने कही चौंका देने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सुसाइड करने से पहले मुकेश ने अपने कई दोस्तों और रिश्तेदारों को एसएमएस कर सुसाइड करने की जानकारी दी थी। दोस्त उन्हें दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली के मॉल्स में ढूंढ रहे थे और उन्होंने गाजियाबाद आकर सुसाइड कर लिया। देर रात घटनास्थल पर पहुंची मुकेश की पत्नी, सास, ससुर और साला बेसुध दिखे। सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
डीएम मिनिस्ती एस. के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह ही मुकेश पांडेय दिल्ली पहुंचे थे। वह लीला होटल में ठहरे थे। शाम करीब पांच बजे उन्होंने अपने परिजनों, दोस्तों और बैचमेट को एसएमएस किया कि वे सुसाइड करने जा रहे हैं। उनके दोस्तों ने तुरंत दिल्ली की सरोजिनी नगर पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस लीला पैलेस होटल के कमरे में पहुंची तो बालकनी में उनका मोबाइल पड़ा था। बैग में एक सुसाइड नोट था।
जनक पुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर के एक मॉल की सीसीटीवी फुटेज में वह दिखाई दिए। इस बीच वायरलेस पर एनसीआर पुलिस को मामले की सूचना दी गई तो कोटगांव फाटक के पास ट्रेन से कटे एक व्यक्ति से उनकी कद-काठी मिलती दिखी। जेब से मिले आईडी कार्ड, पैन कार्ड और विजिटिंग कार्ड से उनकी पहचान हो सकी। डीएम ने बताया कि सीएमओ की अध्यक्षता में बनाया पैनल आईएएस का पोस्टमार्टम करेगा। उनकी पॉकेट डायरी और पेज पर मिले दोनों सुसाइड नोट में उन्होंने सुसाइड के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
दुखी पत्नी ने कहा: धोखा देकर चले गए
घटनास्थल पर मुकेश की सास-ससुर और पत्नी उन्हें कोसते दिखाई दिए। ससुर ने रोते हुए कहा कि सुसाइड केसमय मुकेश को तीन माह की दुधमुंही बेटी तक का ख्याल नहीं आया। अगर पता होता कि दामाद इतना कायर है तो उससे कभी बेटी की शादी नहीं करते। रो-रोकर बेहाल पत्नी ने कहा कि मुकेश उन्हें धोखा देकर चले गए। उधर, अधिकारियों ने दबे शब्दों में बताया कि सुसाइड के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है।