फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bangalore's first woman taxi driver found dead

बंगलूरू: पहली महिला टैक्सी ड्राइवर का मिला शव, हड़कंप

Tue, 28 Jun 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
bangalore's first woman taxi driver found dead
भारती वीरथ का फाइल फोटो - फोटो : newsroompost.com

बंगलूरू की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर भारती वीरथ का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। भारती ने दो साल पहले जब अपनी हिम्मत और जज्बे के दम पर टैक्सी ड्राइवर बनने का फैसला लिया तो अखबारों में फ्रंट पेजों पर आशा की किरण बनकर छा गई थी। लेकिन अब उसका शव मिलने से लोग सन्न रह गए।

विज्ञापन


एनडीटीवी के अनुसार, भारती जिस घर में अकेली रहती उसमें ही सोमवार की शाम को उसकी लास फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शुरुआती जांच में इस आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन


बताते हैं कि भारती की टैक्सी फोर्ड की फिस्टा जिसे वह खरीदना चाहती ‌थीं वह घर के बाहर खड़ी मिली है।

भारती ने सिलाई करते-करते शुरू की थी नई जिंदगी

bangalore's first woman taxi driver found dead
demo pic

खबरों के अनुसार, भारती वीर‌‌थ एक एनजीओ में सिलाई का काम करती थी। इसी दौरान उसे उत्सुकुता हुई कि टैक्सी कैसे चलाते हैं तो उसने टैक्सी चलाना सीखा।

ड्राइविंग सीखने के बाद भारती ने टैक्सी कंपनी उबर ज्वाइन की और टैक्सी चलाने लगी। भारती ने शहर में जब टैक्सी चलाना शुरू किया था तब वह शहर की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर थीं।

इससे 10 साल पहले वह आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में रहती थी। लेकिन वह जिंदगी को नई दिशा देने के लिए लिए बंगलूरू आ गई और यहां पर सिलाई वगैरह का काम करने लगी।

भारती के मरने की खबर उसके मकान मालिक ने पुलिस को दी। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि भारती फिर से अपने गांव लौटना चाहती थी। उसने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम से भारती बाहर नहीं दिखी तो उसने सोमवार की शाम मकान के तीसरे मंजिल पर भारती के कमरे गया। वहां जाकर देखा तो पाया कि भारती का शव फंदे पर लटका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed