फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Baba Virendra Dev Dikshit Ashram alleged sexual assault of women and minor girls

महिला ने खोला रंगीले बाबा का असली सच, '16 हजार रानियों में से एक बताकर कई बार रेप'

Fri, 22 Dec 2017 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 22 Dec 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
Baba Virendra Dev Dikshit Ashram alleged sexual assault of women and minor girls

दिल्ली के रोहिणी में आध्यात्मिक आश्रम के नाम पर बच्चियों के यौन शोषण के मामले ने सभी को चौंका कर रख दिया है। आश्रम की जांच में जो चीजें सामने निकलकर आई हैं, उसे देखकर ये मामला काफी हद तक राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के जैसा लग रहा है। पुलिस को आश्रम में जांच में कई इंजेक्शन्स, दवाइयां और नशीले पदार्थ मिले हैं।

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को ‘आध्यात्मिक विश्वलिद्यालय’ में छापा मारने का आदेश दिया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त 4 वकील और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल के साथ मिलकर 25 साल पुराने इस आश्रम में छापा मारा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांड कर के बाबा फरार, हाईकोर्ट ने पूछा- कहां छिपा है बाबा वीरेंद्र दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों जैसी हालत में रहती थीं लड़कियां
वकील नंदिता राव ने हाईकोर्ट की बेंच के आगे बताया, ‘100 से ज्यादा लड़कियां जानवरों जैसी हालत में रह रहीं थीं और उनके पास कोई प्राइवसे नहीं थी। उन्हें काफी छोटे बॉक्स जैसी जगहों में रखा गया था जहां बिल्कुल भी रोशनी नहीं आती थी। वहां से निकलने का बी कोई रास्ता नहीं था। जहां लड़कियां सोतीं थीं, वहां की भी निगरानी की जाती थी।’ उन्होंने कई कैदियों के स्वास्थ्य पर भी आशंका जताई जो मादक पदार्थों के प्रभाव में दिखाई दे रहे थे।

‘अपनी रानी कहता था बाबा’

Baba Virendra Dev Dikshit Ashram alleged sexual assault of women and minor girls

आश्रम में कई खाली सिरिंज और दवाइयां भी मिली हैं। इस आश्रम में अधिकतर महिलाएं उत्तर प्रदेश या छत्तीसगढ़ की हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एक महिला ने आश्रम में अपने साथ हुई बर्बरता के बारे में बताया। 32 वर्षीय महिला ने बताया कि आश्रम का बाबा उसे अपनी 16,000 रानियों में से एक कहता था। ‘उसने कई बार मेरा बलात्कार किया। वो कहते थे कि अगर हम बाहरी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं, तो हम पाप कर रहे हैं।’

ये भी पढ़ें- 'सेक्स जेल' पर हाईकोर्ट ने कहा- ये कैसा आश्रम जहां सिर्फ एक उम्र की महिलाएं​

हाईकोर्ट ने सीबीआई को दिए जांच के आदेश
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार आश्रम में बाबा के नाम कई खत मिले हैं जिसमें सेक्सुअल कंटेंट है। वहीं पूरे आश्रम में कोई भी धार्मिक किताब नहीं मिली। बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed