फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Auto Driver was buhered by another man in broad daylight and onlookers were busy in making video

वो सरेआम चाकू से हमला करता रहा, बचाने की बजाए वीडियो बनाने में मशगूल रहे लोग

Thu, 29 Nov 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Thu, 29 Nov 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Auto Driver was buhered by another man in broad daylight and onlookers were busy in making video
हैदराबाद में सरेआम चाकू से हमला करके ऑटो ड्राइवर की हत्या कर दी गई - फोटो : Social Media

हैदराबाद के अट्टापुर क्षेत्र में दिन में ही एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अभी दो महीने तक नहीं बीते थे कि इस तरह की एक और घटना को अंजाम दिया गया है। बुधवार की रात को एक ऑटो ड्राइवर पर मीट काटने वाले चाकू से हमला कर दिया गया। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त मदीना क्रॉसरोड के ओल्ड सिटी में शाम के 7.30 बजे हुई। 

विज्ञापन


आरोपी ने ऑटो ड्राइवर को सबके सामने चाकू से मार दिया। 30 साल का मोहम्मद खाजा 35 साल के शाकिर कुरैशी पर चाकू से लगातार हमले करता रहा। पास से गुजरते हुए लोग हत्यारे को रोकने की बजाए घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर वितरित की जा रही हत्या से जुड़ी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर पुलिसवाले खड़े हैं लेकिन उन्होंने खाजा को रोकने की कोशिश नही की। उन्होंने खुलेआम चाकू लहराने से भी आरोपी को नहीं रोका। 
विज्ञापन


एक ट्रैफिक पुलिसवाले ने खाजा को रोकने की कोशिश की लेकिन वह जल्द ही पीछे हट गया। मीरचौक पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एस श्रीनिवास गौड़ ने कहा कि खाजा ने कुरैशी को पराजित किया और फिर उसे सड़क किनारे चाकू से मार दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों के बीच छोटी सी बहस हुई थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि कुरैशी ने खाजा को अपना ऑटोरिक्शा किराए पर दिया था। खाजा ने किसी दूसरे शख्स को ऑटोरिक्शा दे दिया जिसकी वजह से कुरैशी नाराज था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की शाम को दोनों अपने बीच के मतभेद को सुलझाने के लिए मिले लेकिन दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। खाजा ने दावा किया कि कुरैशी ने उसे और उसके परिवार को गालियां दी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुरैशी जो कि पेशे से कसाई है वह अपने साथ चाकू लेकर चल रहा था जिसे खाजा ने छीन लिया और उससे उसे मार दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खाजा लगातार कुरैशी के शरीर को लात मार रहा है और खून से सनी हुई शर्ट में चल रहा है। पास से गुजरते हुए लोगों को देखकर उसने कहा, 'अगर मुझे फांसी भी दे दी जाए तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।' भारी संख्या में पुलिसवालों के पहुंचने पर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed