{"_id":"5bf61bdabdec2269c10fa463","slug":"auto-driver-arrested-to-assaulting-and-kidnapping-woman-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: महिला के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोलकाता: महिला के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में बिधाननगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है उसने 28 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की और कथित तौर पर उसका अपहरण करने की कोशिश की। महिला किसी और राज्य की रहने वाली है।
विज्ञापन
पुलिस को की गई शिकायत में महिला ने कहा है कि मंगलवार को उसने वीआईपी रोड जाने के लिए लेक टाउन से रात के करीब 9.15 पर ऑटो लिया। ऑटो ड्राइवर महिला को वीआईपी रोड ले जाने की बजाय राजरहाट के एक सुनसान इलाके में ले गया।
विज्ञापन
जासूसी विभाग के शिवा मुरगन का कहना है, "आरोपी की पहचान सुवोजीत नाथ के तौर पर हुई है, उसने पीड़ित महिला के साथ सुनसान इलाके में छेड़छाड़ की। जब महिला खुद को बचाने के लिए चिल्लाने लगी तो स्थानीय लोगों ने वहां आकर उसे बचाया।"
विज्ञापन
बिधाननगर के महिला पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 354, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
