फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   attempt to burning alive imam of Jama Masjid in Aligarh

अलीगढ़: जामा मस्जिद के इमाम को जिंदा जलाने की कोशिश

Fri, 08 Dec 2017 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 08 Dec 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
attempt to burning alive imam of Jama Masjid in Aligarh

कस्बे में पुलिस चौकी से महज तीस मीटर दूर स्थित जामा मस्जिद के इमाम साबिर रजा (29) को बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। मस्जिद परिसर में बने कमरे में सोते समय इमाम के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

विज्ञापन


भयभीत इमाम ने खुद को किसी तरह बचाते हुए मोबाइल से मोहल्ले के परिचितों को फोन किया, जिस पर मोहल्लेवासी भागते हुए पहुंचे और दरवाजा खोलकर उनको बाहर निकाला। कमरे के अंदर बिस्तर, चारपाई और किताबें आदि जल गए। कमरे के बाहर बोतल भी मिली है, जिससे पेट्रोल की बदबू आ रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- परेशानी में फंसी महिला का रिश्तेदारों ने ही उठाया फायदा, बेचने के बाद 3 महीने तक रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही नगर पंचायत जट्टारी के पूर्व चेयरमैन चौ. मनवीर सिंह समेत कुछ व्यापारी एवं मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में पहुंच गए। सूचना पर जट्टारी चौकी इंचार्ज भी पहुंचे।  

attempt to burning alive imam of Jama Masjid in Aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

इमाम बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हैं। करीब एक साल से वह जामा मस्जिद में इमाम हैं। वह मस्जिद परिसर में कमरे में रहते हैं। इमाम के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे  कमरे के अंदर खिड़की के किनारे लेटे थे। किसी की आहट पर कई बार आवाज लगाई, लेकिन बाहर से किसी ने आवाज नहीं दी। अचानक खिड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

ये भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल ने आधार कार्ड ना होने पर बीमार बच्ची के इलाज में की देरी, हुई मौत

​इससे भयभीत होकर वह दरवाजे की ओर भागे तो दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी थी।  इमाम के अनुसार उनका आज तक किसी से विवाद नहीं हुआ। चौ. मनवीर सिंह के मुताबिक इमाम को साथ लेकर वह टप्पल थाने जाएंगे, तभी उनकी ओर से तहरीर दी जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed