{"_id":"5b6633f44f1c1b913e8b5447","slug":"another-youth-commit-suicide-disappointed-over-maratha-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठा आरक्षण नहीं मिलने से निराश एक और युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मराठा आरक्षण नहीं मिलने से निराश एक और युवक ने की खुदकुशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 05 Aug 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर जारी आत्महत्या का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नवी मुंबई के तुर्भे में एक और युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें आर्थिक तंगी के साथ मराठा आरक्षण नहीं मिलने से निराश होकर आत्महत्या की बात लिखी गई है। इसके साथ मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अब तक खुदकुशी करने वालों की संख्या आठ पहुंच गई है।
विज्ञापन
नवी मुंबई एपीएमसी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय निकम ने बताया कि अरुण कोपर खैरणे के तुर्भे गांव का निवासी था। उसने शनिवार को सुबह करीब पांच बजे अपने घर की बालकनी में रस्सी बांधी और फिर वही रस्सी गले में डालकर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में अरुण ने कई जगह कर्ज के लिए आवेदन किया था लेकिन, उसे कर्ज नहीं मिला। वह अपनी आर्थिक परिस्थिति को लेकर चिंतित था। पुलिस का अनुमान है कि आर्थिक तंगी के चलते उसने आत्महत्या की। वहीं, यह भी पता चला है कि अरुण अविवाहित था।
ऐसे में उसे कर्ज किसलिए चाहिए था उसका सुसाइड नोट में इसका जिक्र नहीं है। किन्तु, सुसाइड नोट में मराठा आरक्षण के उल्लेख से मामला पेचीदा हो गया है। अरुण ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे फडणवीस सरकार से मराठा आरक्षण मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए हमारे पास आत्महत्या के शिवा कोई चारा नहीं है।