{"_id":"5b7e570042c792466d2820b1","slug":"andhra-teacher-stripped-and-paraded-naked-for-allegedly-misbehaviour-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में अच्छे नंबर दिलवाने के नाम पर नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म, परिजनों ने निवस्त्र कर घुमाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं में अच्छे नंबर दिलवाने के नाम पर नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म, परिजनों ने निवस्त्र कर घुमाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक रामबाबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक टीचर को नाबालिग छात्रा से बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में निवस्त्र करके घुमाया गया है। 38 वर्षीय एक शिक्षक पर आरोप है कि वह 10वीं क्लास की छात्रा से काफी समय से रेप करता आ रहा था। अब टीचर को निवस्त्र कर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा रहा है कि 15 से 20 लोगों का एक समूह आरोपी टीचर को निवस्त्र कर करीब 1 किलोमीटर तक घुमा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक रामबाबू ने 10वीं की छात्रा को अच्छे नंबर दिलवाने का वादा किया था। 6 महीने के इस अंतराल में शिक्षक ने 16 वर्षीय छात्रा से कथित रूप से कई बार बलात्कार किया। छात्रा का अप्रैल में रिजल्ट आया और वह पास भी हो गई, जिसके बाद उसने एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन ले लिया।
लेकिन इस दौरान छात्रा को पता चला कि वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने टीचर रामबाबू से संपर्क किया। रामबाबू ने छात्रा को कुछ गोलियां दे दी। छात्रा के गोलियां लेने के बाद उसे भारी रक्तस्त्राव हो गया। जिसके बाद वह गंभीर बीमार हो गई। छात्रा के माता पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिसके बाद उन्हें पता चला की उनकी बेटी गर्भवती है।
विज्ञापन
लड़की से पूछने पर उसने बताया कि टीचर रामबाबू ने उसका यौन शोषण किया है। इसके बाद छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा फुट गया। मंगलवार की रात सबने मिलकर आरोपी रामबाबू को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। साथ ही निवस्त्र कर घुमाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामबाबू को एक जीप में डालकर पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस ने रामबाबू को एक तौलिया और शर्ट दी।
पुलिस ने बताया कि रामबाबू पिछले 6 सालों से एलुरू में रह रहा था। दो साल पहले ही वह अपनी पत्नी और दो बच्चों से बुरे व्यवहार के चलते अलग हो गया था। पुलिस ने बताया कि रामबाबू ने भी स्वीकार कर लिया है कि वह काफी समय से लड़की से यौन संबंध बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपी रामबाबू के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।