फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Andhra teacher stripped and paraded naked for allegedly misbehaviour minor girl

10वीं में अच्छे नंबर दिलवाने के नाम पर नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म, परिजनों ने निवस्त्र कर घुमाया 

Thu, 23 Aug 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Thu, 23 Aug 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Andhra teacher stripped and paraded naked for allegedly misbehaviour minor girl
आरोपी शिक्षक रामबाबू
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक टीचर को नाबालिग छात्रा से बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में निवस्त्र करके घुमाया गया है। 38 वर्षीय एक शिक्षक पर आरोप है कि वह 10वीं क्लास की छात्रा से काफी समय से रेप करता आ रहा था। अब टीचर को निवस्त्र कर  घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा रहा है कि 15 से 20 लोगों का एक समूह आरोपी टीचर को निवस्त्र कर करीब 1 किलोमीटर तक घुमा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक रामबाबू ने 10वीं की छात्रा को अच्छे नंबर दिलवाने का वादा किया था। 6 महीने के इस अंतराल में शिक्षक ने 16 वर्षीय छात्रा से कथित रूप से कई बार बलात्कार किया। छात्रा का अप्रैल में रिजल्ट आया और वह पास भी हो गई, जिसके बाद उसने एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन ले लिया।   
विज्ञापन


लेकिन इस दौरान छात्रा को पता चला कि वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने टीचर रामबाबू से संपर्क किया। रामबाबू ने छात्रा को कुछ गोलियां दे दी। छात्रा के गोलियां लेने के बाद उसे भारी रक्तस्त्राव हो गया। जिसके बाद वह गंभीर बीमार हो गई। छात्रा के माता पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिसके बाद उन्हें पता चला की उनकी बेटी गर्भवती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की से पूछने पर उसने बताया कि टीचर रामबाबू ने उसका यौन शोषण किया है। इसके बाद छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा फुट गया। मंगलवार की रात सबने मिलकर आरोपी रामबाबू को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। साथ ही निवस्त्र कर घुमाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामबाबू को एक जीप में डालकर पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस ने रामबाबू को एक तौलिया और शर्ट दी। 


पुलिस ने बताया कि रामबाबू पिछले 6 सालों से एलुरू में रह रहा था। दो साल पहले ही वह अपनी पत्नी और दो बच्चों से बुरे व्यवहार के चलते अलग हो गया था। पुलिस ने बताया कि रामबाबू ने भी स्वीकार कर लिया है कि वह काफी समय से लड़की से यौन संबंध बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपी रामबाबू के खिलाफ धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed