{"_id":"595e00e84f1c1bb4608b4a1d","slug":"andhra-pradesh-vishakapatnam-woman-gangraped-in-front-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ घर में अकेली थी मां, दरिंदों ने घुसकर लूट ली आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के साथ घर में अकेली थी मां, दरिंदों ने घुसकर लूट ली आबरू
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : डेमो फोटो
आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में एक महिला के साथ घर में बच्चों के सामने रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक महिला से सामूहिक बलात्कार किया गया। जिसमें दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गजुवाका पुलिस थाने में मंगलवार रात को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार घटना सोमवार की शाम उस समय हुई जब महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था। शिकायत के अनुसार एक नाबालिग सहित चार लोग महिला के घर में घुस गए थे।
विज्ञापन
इन लोगों में से दो ने महिला के बच्चों के सामने उससे बलात्कार किया। उन्होंने मामले के बारे में किसी को बताने पर इसके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राजू ने कहा, ‘हमने चारों लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।