{"_id":"5a7bcdc44f1c1ba1268b90ed","slug":"an-engineer-arrested-from-mumbai-for-creating-fake-twitter-handle-of-sara-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुलकर की बेटी सारा के नाम पर बनाया फेक ट्विटर अकाउंट, इंजीनियर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुलकर की बेटी सारा के नाम पर बनाया फेक ट्विटर अकाउंट, इंजीनियर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
सारा तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का फेक ट्विटर अकाउंट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर का नाम नितिन शिशोड़े है और उसे मुंबई के अंधेरी से धर दबोचा गया है।
विज्ञापन
नितिन पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सु्प्रीमो शरद पवार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Mumbai: A Software Engineer Nitin Shishode arrested from Andheri on charges of creating a fake Twitter handle of Sara Tendulkar, daughter of Sachin Tendulkar and tweeting objectionable comments against NCP chief Sharad Pawar
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 8, 2018
39 साल के शिसोदे पर आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे 9 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शिसोदे को मिलिट्री रोड पर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वह पेशे से इंजीनियर है और पुरान लैपटॉप को खरीदने और बेचने का काम करता है।
दरअसल, सचिन तेंदुलकर के पीए ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई की सारा के नाम से कोई ट्विटर अकाउंट बनाकर ट्विट्स कर रहा है। सारा के फेक ट्विटर हैंडल से राजनीति गतिविधियों से जुड़े ट्विट किए गए। इन ट्विट्स पर कई रिट्वीट किए गए, लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि सारा ट्विटर यूज नहीं करती हैं, साथ ही उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।