फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ALL HELL BREAKS LOOSE AS TWO WOMEN WED IN KORAMANGALA

मां-बाप ढूंढ रहे थे खोई हुई बेटियों को, मिलीं तो दोनों ने आपस में शादी कर रखी थी

Wed, 05 Jul 2017 04:40 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Wed, 05 Jul 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
ALL HELL BREAKS LOOSE AS TWO WOMEN WED IN KORAMANGALA
लेस्बियन शादी - फोटो : डेमो फोटो
एक दिन बेटी घर से अचानक गायब हो गई। मां-बाप परेशान हो गए आखिरकार पुलिस के पास पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। कई दिन थाने के चक्कर काटे। फिर एक दिन पुलिस को सुराग मिल गया और लड़की को ढूंढ निकाला। लेकिन जब उन्हें पता चला कि लड़की अपनी मर्जी से घर से भागी थी और उसने एक दूसरी लड़की से शादी कर ली है तो सबके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


अभी तक एक-आध फिल्म में देखा था कि दो लड़कों या दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। लेकिन अब यह हकीकत बन गया है। मामला बेंगलुरू में तो। 

बैंगलोर मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल घरवाले और पुलिस दोनों को इसके परिणामों के बारे में समझाने में लगी है। 
विज्ञापन

उसे देख मुझे लगा यही है वो

दोनों लड़कियां दूर की रिश्तेदार हैं। एक मुलाकात के बाद शिल्पा (बदला हुआ नाम) के मन में रूही (बदला हुआ नाम) के लिए प्यार जागा। वह उससे अक्सर मिलने लगी और उसके साथ शॉपिंग करने लगी। 

फिर एक दिन रूही ने शिल्पा को दिल की बात बताई। मगर शिल्पा ने साफ मना कर दिया। इसके बाद रूही ने उसने मनाया और आखिरकार वह शिल्पा का दिल जीतने में कामयाब रही। 

शादी का निर्णय कैसे लिया ?

इसके बाद दोनों ने इस रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाने की सोची और आखिर कार मई में दोनों घर से भाग गईं। घरवालों को लगा बेटियां न जानें कहां गई और शिल्पा के घरवालों ने पुलिस में खोने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोरमंगला इलाके से ट्रेस कर लिया। लेकिन पुलिस कुछ न कर सकी क्योंकि दोनों बालिग थीं। 
विज्ञापन

अब क्या होगा आगे ?

दोनों की शादी का पता लगते ही घरवाले पुलिस के पास पहुंचे। मगर पुलिस कुछ भी करने में असमर्थ दिखाई दी। पुलिस के मुताबिक जब तक दोनों लड़कियों में कोई एक शिकायत नहीं करे तो वे इस शादी के बारे में कुछ नहीं कर सकते। 

उल्लेखनीय  है कि भारत में समान सेक्स में शादी गैर कानूनी मानी जाती है। इसे धारा 377 से जोड़कर देखा जाता है। धारा 377 के तहत अप्राकृतिक यौन संबंधों पर दंड का प्रावधान है। हालांकि अमेरिका में जून 2015 में ही इसे मान्यता मिल गई थी। वहीं, अभी हाल ही में जर्मनी में भी समान लिंग में शादी को मान्यता मिल चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed