{"_id":"57c661bc4f1c1bf47f2cb41e","slug":"air-hostess-molestrated-and-robed-by-driver-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ कर लूटा, बाद में गाड़ी से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ कर लूटा, बाद में गाड़ी से फेंका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
हैदराबाद में एक एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ और छिना छपटी का मामला सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार ड्राइवर ने आगे पर बैठी पीड़िता से छेड़छाड़ की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसका फोन और पैसे छीन, गाड़ी से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी इमरान पेशे से ड्राइवर है. खबरे के फैलने के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 6 टीमों को रवाना किया गया है। हालांकि आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार घटना रात 2 बजे हुई, जब पीड़िता दवाई लेने के लिए अपने अपार्टमेंट से बाहर निकली थी। पीड़िता को जब स्थानीय मेडिकल की दुकान बंद मिली, तो उसने टैक्सी ले ली। राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि ड्राइवर ने मेडिकल दुकान की बजाय दूसरा रास्ता पकड़ लिया और एक जगह पर जा कर छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन