{"_id":"59b898074f1c1b1b0e8b4600","slug":"after-monkey-jumped-on-the-bike-woman-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर कूदा बंदर, महिला की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर कूदा बंदर, महिला की गई जान
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 13 Sep 2017 07:59 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदर के धक्का देने से घायल एक महिला की मौत होने की अजीबोगरीब घटना मंगलवार को गौरीबाजार के खरोह गांव के करीब देखने को मिली । महिला बेटी के ससुराल से बाइक से लौट रही थी। बाइक पर बंदर कूद गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर कर घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भृगुसरी गांव के तीरथ प्रजापति की 50 वर्षीय पत्नी किशोरी देवी सोमवार को चौरीचौरा बेटी के ससुराल गई थी। शाम करीब पांच बजे वह लौट रही थीं। रास्ते में महिला के गांव के रहने वाले सतिराम निषाद बाइक से आते हुए मिल गए। किशोरी उनके बाइक पर बैठ कर घर आने लगीं। गौरीबाजार के हरेरामपुर के करीब पेड़ पर बैठा एक बंदर बाइक पर कूद गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
पढ़ें- प्रद्युम्न हत्याकांड: चश्मदीद के एक मास्टरस्ट्रोक ने झुठलाए 5 उभरते सवाल
विज्ञापन
नतीजतन किशोरी सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई। घर वाले उन्हें इलाज को लेकर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाली किशोरी की तीन बेटियां और एक बेटा है।