फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   After 27 years of marriage man did such a thing that he was killed in bareilly uttar pradesh

शादी के 27 साल बाद शौहर ने किया ऐसा काम, चली गई जान

Mon, 12 Feb 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 12 Feb 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
After 27 years of marriage man did such a thing that he was killed in bareilly uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बरेली में शादी के 27 साल बाद दूसरा निकाह करने पर पहली पत्नी ने पति की हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक पत्नी ने पति के सिर पर सिलबट्टे से कई बार किए जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक पति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वारदात रविवार रात किला थाना इलाके के बाकरगंज में हुई। 52 वर्षीय वसीम उर्फ पप्पू और बबली के तीन बच्चें हैं। चार दिनों पहले ही बबली को यह जानकारी मिली थी कि वसीम ने दूसरा निकाह कर लिया है। इस बात पर दोनों के बीच काफी बहस हुई और मनमुटाव हो गया था। वसीम जब सो रहा था उसी दौरान बबली ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बबली ने वसीम के सिर पर सिलबट्टे से कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद बबली ने परिवारवालों को कहा कि फिसल कर गिरने से वसीम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बबली ने मृतक वसीम के जनाजे की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन इसी दौरान पुलिस को घटना की सूचना मिल गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में बबली को गिरफ्तार कर लिया और वसीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed