फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   accused commits that he kills and raped famous perfumer Monika 

मोनिका का कत्ल से पहले पोर्न दिखाकर किया गया था रेप

Wed, 12 Oct 2016 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
accused commits that he kills and raped famous perfumer Monika 
monica ghurde

गोवा के पणजी में मोनिका घुरदे हत्याकांड में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। मोनिका एक मशहूर परफ्यूम विशेषज्ञ थी और उसकी हत्या की पूरी कहानी आरोपी ने पुलिस को बताई। आरोपी राजकुमार सिंह ने खुलासा किया कि उसने मोनिका की हत्या करने से पहले उसके साथ रेप किया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हत्यारा मोनिका को हद से ज्यादा पसंद करता था और उसका पीड़िता के साथ विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते उसने ऐसा किया। इस सनसनीखेज मामले की परतें आरोपी के पकड़े जाने के बाद धीरे-धीरे खुल रही हैं।

विज्ञापन

बिस्तर पर बांधकर दिखाया पोर्न और किया रेप

accused commits that he kills and raped famous perfumer Monika 

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारे राजकुमार ने मोनिका का कत्ल करने से पहले उसे कई बार प्रताड़ित किया। उसने बताया कि वह मोनिका के फ्लैट में जबरन घुसा और मारपीट करने लगा। सनकी ने पहले तो मोनिका को उसके बिस्तर पर बांधकर वारदात को अंजाम दिया।

दर्द और डर की वजह से चींख रही मोनिका की मदद के लिए कोई नहीं आया। चौंका देने वाली बात है कि हत्यारे ने पहले मोनिका को जबरन पोर्न दिखाया और फिर उसके साथ रेप किया। बताते चलें कि पुलिस ने कुमार को मोनिका का एटीएम कार्ड इस्तेमाल करने के बाद पकड़ा। उसने बताया कि दबाव बनाकर पिन हासिल कर लिए और शॉपिंग उनसे शॉपिंग भी की।

मोनिका पर नजर रखने के लिए दो दिन बिताए छत पर

accused commits that he kills and raped famous perfumer Monika 

हत्यारा राजकुमार सिंह (21) पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है और वह मोनिका की बिल्डिंग में गार्ड की नौकरी करता था। आरोपी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मोनिका जब यहां फ्लैट में रहने लगी तो वह उसके प्रति आकर्षित हो गया। वहां गार्ड की नौकरी के साथ-साथ वह लोगों की कार भी धोता था, जिसमें मोनिका का कार भी शामिल था। इस बीच छाता चुराने के आरोप के चलते मोनिका ने उसे काम से निकाल दिया।

इस आरोप के चलते राजकुमार की एजेंसी ने उसकी दो महीने की तनख्वाह भी रोक ली। इस बीच राजकुमार दूसरी नौकरी तलाशने में असफल रहा। उसने वापस आकर मोनिका से माफी मांगकर सैलरी दिलाने की गुजारिश की, लेकिन मोनिका नहीं मानी। 

बदले की आग और मोनिका को पाने चाहत की वजह से कुमार कानून अपने हाथ में लेने पर मजबूर हो गया और वह मोनिका के ऊपर नजर रखने लगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने करीब 2 दिन तक मोनिका पर बिल्डिंग के ऊपर से नजर रखी और साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed