फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   accused commits suicide in Jail by bitting wire in Chennai

स्वाति मर्डर केस: आरोपी ने की आत्महत्या, मुंह से काटा बिजली का तार

Mon, 19 Sep 2016 02:46 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
accused commits suicide in Jail by bitting wire in Chennai
आरोपी रामकुमार और स्वाति - फोटो : deccanchronicle

चेन्नई में रेलवे स्टेशन पर इन्कार करने के बाद लड़की की हत्या के दोषी ने पुजहल सेंट्रल जेल में आत्यमहत्या कर ली है। डेक्कन क्रोनिकल के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपी रामकुमार ने बिजली से दौड़ते हुए तार को मुंह से काट कर आत्महत्या की। रामकुमार की आत्महत्या के बाद बवाल मच गया है और जेल अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रविवार की शाम रामकुमार और बाकी कैदी 4 से 5 बजे के बीच खाना खाने हॉल में आए थे। बरामदे में टहलते समय रामकुमार ने करीब 4.45 बजे बिजली के लटकते हुए बोर्ड को खींच लिया। उससे उसने करंट दौड़ती तारों को बाहर निकालकर मुंह से काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


करंट लगने से रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद कैदियों ने उसे कंबल में लपेट कर बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जेल अधिकारियों का कहना है कि रामकुमार ने अपनी आत्महत्या का प्लान पहले से ही बना रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

accused commits suicide in Jail by bitting wire in Chennai

बता दें कि 24 जून को रामकुमार (26) ने 24 साल की स्वाति का व्यस्त नुंगमबक्कम स्टेशन पर कत्ल कर दिया था। स्वाति ने रामकुमार के प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इसकी कीमत उसे सरफिरे के हाथों जान गंवा कर चुकानी पड़ी। पुलिस के मुताबिक वह पीड़िता का काफी समय से पीछा कर रहा था।

बताते चलें कि स्वाति इन्फोसिस कंपनी में काम करती थी, जबकि रामकुमार एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट था और वह नौकरी की तलाश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed