{"_id":"5b4c3e944f1c1b6f548b4c0a","slug":"according-to-tuticorin-report-cops-done-unjustified-and-unwanted-murders","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूतीकोरिन रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पुलिस ने की थीं अन्यायपूर्ण हत्याएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तूतीकोरिन रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पुलिस ने की थीं अन्यायपूर्ण हत्याएं
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हुई हिंसा की जांच के लिए 23 लोगों की टीम लगाई गई थी। यह हिंसा 22 और 23 मई को हुई थी जिसमें बहुत से लोग पुलिस फायरिंग में मारे गए। जांच दल ने हिंसा पर एक रिपोर्ट सौंपी है, इस रिपोर्ट का नाम 'टोटल ब्रेकडाउन बाय सिविलियन अथॉरिटी' रखा गया है।
विज्ञापन
जहां पहले बताया जा रहा था कि इस हिंसा में 13 लोगों की जान गई है। वहीं इस रिपोर्ट में बताया गया है कि हिंसा में 15 लोगों की जान गई है। 260 पेज की इस रिपोर्ट में उन मौतों को अन्यायपूर्ण और अवांछित हत्याएं बताया गया है। रिपोर्ट के जारी होने के बाद हाई कोर्ट के जज डी हरीपरनथमन का कहना है कि पुलिस फायरिंग के दौरान पुलिस ने अपना आंतकी शासन जारी रखा। जांच टीम ने बताया कि शासन करने वाले सारे लोगों ने 22 मई को खुद को अनुपस्थित बताया और सारी ताकत पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुलिस ने भीड़ को अलग थलग करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि एफआईआर के तहत हिंसा के दौरान हुई सभी मौतों को हत्या के तौर पर ही देखा जाएगा। रिपोर्ट पर सेवानिवृत आईएएस अफसर क्रिस्टोदास गांधी ने पुलिस को अनियंत्रित, उपद्रवी और नेताहीन भीड़ बताया।
विज्ञापन
वहीं जांच टीम के एक सदस्य ने बताया कि बहुत से लोगों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट मानव अधिकार फोरम को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सौंप दी गई है। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा गया है। बता दें कि तूतीकोरिन में स्टरलाइट प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में 15 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल भी हुए थे।