फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A Woman searches her husband, finds his first wife and children in Mumbai

लव, सेक्स और धोखाः धोखेबाज पति को खोजने निकली महिला के सामने आया ये सच

Sat, 24 Jun 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 24 Jun 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
A Woman searches her husband, finds his first wife and children in Mumbai
- फोटो : mid day

मुंबई में पति से धोखाधड़ी का शिकार पत्नी के साथ हुई आश्चर्य में डालने वाली घटना सामने आयी है। मामले में पीड़ित महिला को प्यार का झासा देकर युवक ने शादी करके उसके एक करोड़ रुपये लूटकर फरार हो गया।

विज्ञापन


शादी के पांच सालों से अपने पति को खोज रही महिला को उसका पति तो नहीं मिला मगर उसके हाथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लगी, जिसे जानकर वह दंग रही गई। पति की खोज में उसे पता चला कि उस युवक ने पहले से शादी कर रखी थी, खोज में उसे आरोपी युवक की पहली पत्नी और बच्चे मिले हैं। उसे मालूम चला कि युवक ने उससे सिर्फ पैसे के लिए ही शादी की थी क्योंकि उसकी पहले से फैमिली थी जिसके साथ वह आनंदमय जीवन बिता रहा था। महिला को पता चला कि आरोपी  युवक ने उससे सिर्फ पैसे के लिए शादी की थी।
विज्ञापन


घटना दादर इलाके की है। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लूटेरे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भरत उगले (38) के रूप में की गई है। वह डोंबिवली-आधारित शेयर व्यापारी है। आरोपी की पीड़िता मुलाकात 2012 में इंग्लिश स्पीकिंग क्लाश के दौरान हुई थी, जहां पीड़िता इंग्लिश टीचर थी। आरोपी ने पीड़िता को तलाकशुदा पैसे वाली महिला जानकार अपना जाल बिछाकर फंसाकर उसे लूटा। यह बातें आरोपी ने जांच के दौरान शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर को बताई। आरोपी के  ऊपर पुलिस ने 31 मई को भारतीय दंड संहिता (IPC) 406, 420, 465, 467, 468, 469, 471, 376, 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed