फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A Woman Killed Husband after exposed illicit relation In Hyderabad

अवैध संबंध का जब पति को चला पता, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

Mon, 01 Jan 2018 10:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
A Woman Killed Husband after exposed illicit relation In Hyderabad

क्या एक पत्नी अपने पति के साथ ऐसा कर सकती है, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। महिला के इस खौफनाक कदम से हर कोई सकते में है। जानिए महिला ने अपने पति के साथ क्या किया?

विज्ञापन


घटना तेलंगाना के नालगोंडा जिले की है। कोंडामालेपल्ली के थांडा गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी। इस वजह से महिला ने अपने पति की तकिये से गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जेल में हिस्ट्रीशीटर से हुई दोस्ती, फिर शादी और अब दर्ज कराया दुष्कर्म मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम भारती है। महिला पर अपने पति सोमा नाईक की हत्या का आरोप है। सोमा नाईक जिस वक्त अपने कमरे में सो रहा था, उसी दौरान उसका तकिये से गला दबाकर हत्या कर दी। 

A Woman Killed Husband after exposed illicit relation In Hyderabad

पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक हो गया था। उसकी पत्नी अक्सर बाहर जाती रहती थी और फोन पर लंबे समय तक बात करती रहती थी। इस वजह से घर में आए दिन विवाद होता रहता था। 

इस वजह से मृतक सोमा ज्यादा शराब पीने लगा था। पुलिस ने बताया कि 13 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों के एक बच्चा भी है। आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी का रात में झगड़ा हुआ था। हालांकि झगड़े के बाद दोनों सोने चले गए थे। 

ये भी पढ़ें- महिला की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, पति और बहनोई पर लगे ये आरोप

इस दौरान मौका देखकर महिला ने अपने पति का तकिये से गला दबा दिया। जिससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई के गले पर चोट के निशान है। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed