फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a woman gangraped by father-in-law with former village head In Pilibhit

फुफेरे ससुर और पूर्व ग्राम प्रधान ने किया गैंगरेप, पुलिस भी देखकर हैरान

Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
a woman gangraped by father-in-law with former village head In Pilibhit
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
उसे क्या पता था वो अपने बच्चे से मिलने नहीं दरिंदों की भेंट चढ़ने जा रही है, जान से मारने की धमकी देकर फुफेरे ससुर और पूर्व प्रधान ने महिला की आबरू को तार-तार कर दिया। जानिए पूरा मामला?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है। दहेज उत्पीड़न को लेकर पति से चल रहे विवाद के बीच अपने बच्चे से मिलने ससुराल पहुंची महिला से मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद फुफेरे ससुर और पूर्व ग्राम प्रधान ने उसको पकड़कर गैंगरेप किया और दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, ऐसे हालात में मिले शव को देख सिहर गई पुलिस 
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को भेजे गए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी ससुराल वालों से दहेज उत्पीड़न का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। चार अक्तूबर को महिला अपने बच्चे से मिलने ससुराल गई थी। 

a woman gangraped by father-in-law with former village head In Pilibhit
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
आरोप है कि पहले तो ससुरालियों ने उसको बच्चे से मिलवाने के बजाए मारपीट की। इसके बाद उसके फुफेरे ससुर और वहां मौजूद पूर्व प्रधान ने उसको दबोच लिया। कमरे में ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म कर भगा दिया। 

पढ़ें:- कलयुगी बाप नाबालिग को बनाता था हवस का शिकार, बेटी ने उठाया ऐसा कदम उजड़ गई दुनिया

इसकी सूचना यूपी 100 पर दी गई, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी पक्ष से साठगांठ की और चलती बनी। थाना हजारा जाकर तहरीर दी, इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। 

महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed