{"_id":"5a01f95b4f1c1b79548bbc41","slug":"a-tribal-woman-gets-punishment-to-carry-husband-on-her-shoulders-in-jhabua-of-madhya-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ भागने पर शादीशुदा महिला से हैवानियत, गांववालों ने दी खतरनाक सजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ भागने पर शादीशुदा महिला से हैवानियत, गांववालों ने दी खतरनाक सजा
एजेंसी
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। प्रेमी संग भागने पर महिला को यातनाएं दी गईं। जिसका वीडियो वारयल हो रहा है।
घटना मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की है। यहां एक शादीशुदा महिला को सिर्फ इसलिए यातनापूर्ण सजा दी गई क्योंकि वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर एक प्रेमी संग भाग गई थी।
पढ़ें:- फेसबुक के जरिए पहले प्यार, फिर बनाए संबंध, युवती ने उठाया जानलेवा कदम
खेड़ी गांव की 32 वर्षीय आदिवासी महिला को सजा के रूप में अपने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जब महिला अपने पति को कंधे पर बिठाकर घुमा रही है तब गांववाले उसकी पिटाई भी कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक महेश चंद जैन ने बताया कि पीड़िता 28 अक्तूबर को किसी गैर आदिवासी पुरुष के साथ कथित रूप से घर छोड़कर चली गई थी। महिला के चार बच्चे भी हैं। इसकी सूचना पिटोल चौकी पर उसके पति ने दी थी।

demo pic
दो दिन पूर्व चार नवंबर को ससुराल वाले महिला को समझा-बुझाकर गांव ले आए थे। चौकी प्रभारी नवीन पाठक ने बताया कि इस दौरान चार नवंबर को महिला के पति और ससुराल वालों ने उसे अपने पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाने की सजा दे डाली।
पढ़ें:- पिता ने नशा करने से रोका था, युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि लोग रह गए दंग
पाठक ने कहा कि घटना के अगले दिन पांच नवंबर को पीड़ित महिला ने पिटोल चौकी पर जाकर छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। पाठक ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें पीड़ित महिला का पति, जेठ, ससुर एवं अन्य लोग शामिल हैं।
पाठक ने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 147,149, 354, 323 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है।