फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a young man committed suicide in Deoria

पिता ने नशा करने से रोका था, युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि लोग रह गए दंग 

Thu, 26 Oct 2017 11:24 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 26 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
a young man committed suicide in Deoria
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
युवक को नशे की लत लगी थी, पिता ने युवक को जब नशा करने से रोका उसने ऐसा खतरनाक कदम उठाया कि पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए युवक ने क्या किया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। सलेमपुर में परिजनों के नशा करने से रोकने से नाराज होकर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस के बुलाने पर युवक के परिवार वालों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पढ़ें:- प्रेम विवाह नहीं हुआ तो प्रेमी युगल ने चुना ऐसा रास्ता, पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन


नूरीगंज निवासी मजहर हुसैन का 18 वर्षीय बेटा रहमान टेंपो चलाता था। आए दिन नशे में देर रात घर लौटता था। घर वाले उसकी इस आदत से परेशान थे और इसे लेकर अकसर कहासुनी भी होती थी। उसे नशे के चंगुल से निकालने के लिए बुधवार को मजहर हुसैन ने पड़ोसियों से मदद मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

a young man committed suicide in Deoria
मदद को आगे आए पड़ोसी
देर रात तक घरवालों के साथ पड़ोसियों ने भी रहमान को नशा से दूर रहने की नसीहत दी। माना जा रहा है कि इससे क्षुब्ध होकर ही उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को सुबह के करीब पांच बजे शौच करने गए लोगों ने 117 नंबर क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर रहमान का शव देखा। 

पढ़ें:- महिला ने तीन बच्चों के साथ खुद को लगाई आग, वजह जानकर दंग रह गए लोग

लोगों ने इसकी जानकारी उसके घरवालों और पुलिस को दी। पुलिस के बुलाने पर परिजन शव लेने से इन्कार कर दिया। जीआरपी एसओ अरविंद मौर्य ने का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या का लग रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed