फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a Thieves committed suicide to avoid beating in aligarh

ग्रामीणों से 6 चोरों को जमकर पीटा, एक चोर ने उठाया ऐसा कदम, देखकर लोग रह गए दंग

Fri, 03 Nov 2017 12:38 AM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
amarujala.com- presented by: शारुख खान Updated Fri, 03 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
a Thieves committed suicide to avoid beating in aligarh
dead body
पशु चोरी कर भागे चोर पिसावा-खुर्जा बॉर्डर पर घिर गए। ग्रामीणों ने चोरों को जमकर पीटा। एक चोर ने पिटाई से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया कि लोग दंग रह गए। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। पशु चोरी और लूटपाट करते घूम रहे गैंग की गुरुवार तड़के पिसावा-खुर्जा बॉर्डर पर दो अलग-अलग गुटों में ग्रामीणों से मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन


इस दौरान पिसावा के ग्रामीणों द्वारा दबोचे गए छह बदमाशों को बेरहमी से पीटा गया, जिनमें से एक की गुरुवार शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं खुर्जा के ग्रामीणों द्वारा घेरे गए एक अन्य बदमाश की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 
विज्ञापन


पढ़ें:- भाभी ने किया शादी से इनकार तो देवर ने कर डाला ऐसा काम, पुलिस भी रह गई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि उसने ग्रामीणों की पिटाई की दहशत में खुद तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। वहीं जिला अस्पताल में मृत बदमाश के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बाकी पांच बदमाशों ने पूछताछ में पिसावा क्षेत्र की लूटपाट की तीन वारदात स्वीकारी हैं।

बुधवार रात करीब तीन बजे टाटा-407 मेटाडोर में सवार कुछ बदमाश खैर क्षेत्र के गांव सोफा में आ धमके। इन बदमाशों ने वहां से किशनपाल, राजीव चौहान व प्रताप के चार पशु खोलकर मेटाडोर में चढ़ा लिए। जगार के बाद विरोध करने पर बदमाशों ने प्रताप के साथ मारपीट भी की। 
 

a Thieves committed suicide to avoid beating in aligarh
मदद को आगे आए पड़ोसी
इस घटना के बाद पूरे गांव व क्षेत्र में शोर मच गया और ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाश पिसावा की ओर भागे। इस पर खैर पुलिस की सूचना पर पिसावा पुलिस सतर्क हो गई। 

पुलिस के पीछा करने पर हड़बड़ाहट में पिसावा कस्बे के खुर्जा रोड स्थित विक्रमगंज मोहल्ले में अचानक बदमाशों की मेटाडोर सड़क से नीचे उतर गई और बंद हो गई। शोरशराबा सुन शाहपुर गांव के ग्रामीण भी बदमाशों के पीछे पड़ गए। 

पढ़ें:- बेटे की हत्या कर खुद लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा सब रह गए हैरान

ऐसे में बदमाश चुराए गए चारों पशु व मेटाडोर छोड़कर आस-पास गांवों के खेतों में छिपने के लिए भाग निकले। वहीं ग्रामीण भी समूह बनाकर खेतों में ही इन बदमाशों को तलाशने में लग गए। बदमाशों ने शाहपुर के ग्रामीणों संग मारपीट कर दी। 

इस मारपीट के दौरान ग्रामीणों ने बदमाश ऐजाद पुत्र अतरे खां निवासी रोहिंदा थाना अरनियां बुलंदशहर को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। बाकी बदमाश पिसावा सीमा से निकलकर खुर्जा क्षेत्र के गांव गोंठनी की ओर भागे तो वहां भी ग्रामीणों ने घेराबंदी की। 

a Thieves committed suicide to avoid beating in aligarh
shot demo pic

इस दौरान बदमाशों की ओर से फायरिंग भी की गई। इसी दौरान ईख के खेत में पांच अन्य बदमाशों भी पिसावा के ग्रामीणों ने पकड़ लिए। उन्हें भी जमकर पीटा गया। 

उन्होंने अपने नाम आसिफ पुत्र दिलशाद, शौकीन उर्फ गुरुजी, दिलशाद निवासीगण रोहिंदा थाना अरनियां, फतेह खां निवासी नदरई कासगंज, गुड्डा उर्फ रहमान पुत्र सुलेमान उर्फ लियाकत निवासी खरींद थाना जसराना फिरोजाबाद बताए। इन्हें किसी तरह पिसावा पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर छुड़ाया।

वहीं चर्चा है कि इस दौरान एक युवक ने दहशत के चलते खुद कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। हालांकि पिसावा पुलिस उसकी मौत को लेकर कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed