{"_id":"58e32f2a4f1c1bf0125b48c5","slug":"a-police-personnel-s-14-year-old-daughter-allegedly-raped-by-a-boxing-player-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में पुलिसकर्मी की बेटी से रेप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोपाल में पुलिसकर्मी की बेटी से रेप, आरोपी गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : daily mail
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक नाबालिक के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता पुलिसकर्मी की बेटी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आरोपी की उम्र 15 साल है वो दसवीं क्लास में पढ़ता है और नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी है। ये घटना भोपाल के बजरिया क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रविवार को 14 साल की किशोरी को अगवा करके उसके साथ ऐसा कुकृत्य किया। पीड़िता रविवार को अपने रिश्तेदार के घर से गायब हो गई थी। घरवालों ने पुलिस स्टेशन में उसके गायब होने का रिपोर्ट दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने पीड़िता से फेसबुक पर दोस्ती की उसके बाद उसके रिश्तेदार के यहां से उसका अपहरण कर लिया।
पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद कर लिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।