{"_id":"59a0532d4f1c1bc9218b45ac","slug":"a-minor-girl-raped-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, फिर कर दिया ये कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, फिर कर दिया ये कांड
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के महेवागंज खीरी में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग युवती के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार वालों ने महेवागंज पुलिस चौकी में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस अभी तक मामले को दबाए बैठी है।
मामला सदर कोतवाली के एक गांव का है। परिवार वाले न्याय के लिए भटक रहे हैं। महेवागंज चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री 22 अगस्त की शाम शौच के लिए गई थी। पड़ोस के युवक ने पुत्री को दबोच लिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने घर वालों से शिकायत करने की बात कही तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने घर पहुंच कर आप बीती बताई। लड़की के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे और लोक लाज की दुहाई देकर शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। इससे पीड़िता के परिवार वालों ने मामले की शिकायत चौकी पुलिस से की।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की बजाय मामले को दबा लिया और आजकल करते हुए टरका रही है। पीड़िता के परिवार वाले न्याय के लिए भटक रहे हैं। इधर कोतवाल सदर कुलदीप तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी।