फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a man raped with minor girl, accused arrest in gujrat

घर आई चार साल की मासूम से किया रेप, भीड़ ने दरिंदे को दी ऐसी सजा कि होश उड़े

Sun, 17 Sep 2017 11:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 17 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
a man raped with minor girl, accused arrest in gujrat
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
चार साल की मासूम को क्या पता था कि जहां वो टीवी देखने जा रही है, वहां एक दरिंदा उसे अपनी हवस का शिकार बना लेगा। हालांकि बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे खौफनाक सजा दी। जानिए आरोपी के साथ भीड़ ने क्या किया। 
विज्ञापन


घटना गुजरात के सूरत जिले की है। पांडेसरा इलाके में एक मासूम बच्ची अपने पड़ोसी के घर टीवी देखने गई थी। घर में पड़ोसी अकेला था। आरोपी की नियत खराब हो गई और उसने मासूम को पकड़ लिया। आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- चचेरे भाई ने छह साल की बच्ची से किया रेप, फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मासूम बच्ची ने जब शोर मचाया तो भीड़ ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। भीड़ ने आरोपी को बिजली के पोल से बांधकर जमकर पीटा। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

a man raped with minor girl, accused arrest in gujrat
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र

आरोपी का नाम सुजीत शास्त्री है। जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची आरोपी दरिंदे के घर कभी-कभी टीवी देखने चली जाती थी। घटना के वक्त आरोपी घर में अकेला था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। 

पढ़ें:- नौ साल की मासूम से किया था दुष्कर्म, अगले ही दिन आरोपी की बेरहमी से कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी दो बच्चों का बाप है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed