फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   6 years old minor child raped in gola

चचेरे भाई ने छह साल की बच्ची से किया रेप, फिर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
6 years old minor child raped in gola
फाइल
गोला इलाके में रिश्ते को शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है। बृहस्पतिवार की देर शाम नाबालिग चचेरे भाई ने छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर सनसनी फैला दी। बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे घरवालों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


गोला क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम छह साल की बच्ची खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे चचेरे भाई ने उसे अकेला पाकर हैवानियत की। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोस में गए घर वाले पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ थी। इसी बीच आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को घर वालों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर गोला प्रदीप शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed