फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a man jailed after hunted a peacock and cooked it

युवक ने मारा मोर, बहन और मां ने पकाया, पुलिस ने डाला जेल में

Fri, 15 Sep 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Fri, 15 Sep 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
a man jailed after hunted a peacock and cooked it
गांव दुजाना में गुरूवार को एक युवक द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारकर अपने घर लेकर आने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने मृत मोर को पकाने की जिम्मेवारी अपनी मां व बहन को सौंप दी। बाद में किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक के घर पर छापेमारी की तो युवक की बहन और मां चूल्हे पर मोर को पकाते रही थी। जबकि युवक पुलिस द्वारा छापेमारी करने की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। मामले की संगीनता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की मां व उसकी बहन को काबू कर पूछताछ कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव दुजाना निवासी राजकुमार नामक युवक द्वारा राष्ट्रीय पक्षी को मारने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस गांव में युवक के घर पहुंची तो वह फरार हो गया। लेकिन उसकी मां और बहन मरे हुए मोर को चूल्हे पर पका रही थी। जिन्हें मौके से काबू कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


उधर पुलिस ने इस मामले में पकड़ी युवक की बहन व मां के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें फरीदाबाद स्थित कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed