फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a man committed suicide due to his ex-wife in delhi

एक्स वाइफ से दुखी शख्स ने 13 पेज लिख कर दी जान, जानिए क्या है सुसाइड का सच

Wed, 20 Dec 2017 08:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
a man committed suicide due to his ex-wife in delhi
फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक शख्स अपनी एक्स वाइफ से इतना परेशान हो गया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। पहले उसने 13 पेज का सुसाइड नोट लिखा और फिर मौत को गले लगा लिया। जानिए क्यों चुना उसने ऐसा रास्ता। 
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। भजनपुरा में तलाकशुदा शख्स अपनी एक्स वाइफ से इतना परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। 34 साल के अरविंद भारती का 15 दिसंबर को अशोक नगर ट्रैक पर मिला। 
विज्ञापन


मरने से पहले अरविंद ने 13 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा। दो सुसाइड नोट तो उसने डाक के जरिए अपने परिजनों को पहुंचाए। जिसमें उसने परिजनों से माफी मांगते हुए पूर्व पत्नी ऋचा ठाकुर उर्फ काजल को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- छात्र को फेसबुक पर हुआ प्यार, चार पेज का सुसाइड नोट लिख खत्म कर ली जिंदगी

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस लापरवाही नहीं बरतती तो आज अरविंद जिंदा होता। पुलिस की लापरवाही से ही उसकी जान गई है। 

आपको बता दें कि अरविंद वकील था। दिल्ली के जसोला विहार में निजी कंपनी में नौकरी करता था। अरविंद यमुना विहार में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पिता राधे श्याम, दो भाई और एक बहन है।

a man committed suicide due to his ex-wife in delhi
dead body
परिजनों ने बताया कि 2008 में अरविंद की मुलाकात सुभाष विहार की रहने वाली ऋचा ठाकुर से हुई थी। दोनों ने जून 2008 में प्रेम विवाह कर लिया। शादी के कुछ दिन बाद ही ऋचा ने उससे और उसके परिवारवालों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस पर अरविंद परिवार से अलग किराये के मकान में रहने लगा। फिर भी ऋचा का बर्ताव ठीक नहीं हुआ। कुछ दिन बाद उनकी बेटी भी हुई। 

आरोप है कि ऋचा ने अरविंद और उसके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। कई साल चले मुकदमे के बाद कोर्ट ने 2013 में अरविंद के पक्ष में फैसला सुनाया। साल 2016 में नवंबर महीने में दोनों के बीच तलाक हो गया। परिजनों का आरोप है कि ऋचा इसके बाद भी लगातार उसे परेशान कर रही थी। 

पढ़ें:- सिपाही का खून से लथपथ मिला शव, बैग से मिले सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात चौंक गई पुलिस

मृतक के भाई के मुताबिक 13 दिसंबर को उसकी पूर्व पत्नी ऋचा ने उसके ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। उसका बैग जबरन अपने साथ ले गई। उसमें लैपटॉप, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आईडी, चेक बुक, किसी कंपनी का 32 लाख रुपये का चेक और अन्य सामान था। अरविंद ने इस संबंध में सरिता विहार थाने में शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

14 दिसंबर की शाम को वह घर पहुंचा। उसके बाद कहीं चला गया। परिजनों ने उसकी तलाश की। 15 दिसंबर को रेलवे पुलिस ने अरविंद के घर उसकी मौत की सूचना दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed