फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a lover killed his girlfriend in uttar pradesh's moradabad

प्रेमिका की जिद पर युवक ने बनाया ऐसा खतरनाक प्लान, पुलिस भी हैरान

Wed, 25 Oct 2017 09:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Wed, 25 Oct 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
a lover killed his girlfriend in uttar pradesh's moradabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए खेत पर बुलाया। प्रेमिका की जिद पर युवक ने ऐसा खतरनाक प्लान बनाया कि पुलिस भी हैरान रह गई, जानिए युवक ने ऐसा क्या किया...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। बिलारी के ग्वारऊ गांव से लापता युवती का 13 दिन बाद शव बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवती शादी की जिद कर रही थी तो आरोपी प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- बहन के मोबाइल में प्रेमी से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुन खौल गया खून, और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने शव को एक कुएं में फेंककर मिट्टी से दबा दिया था। एसएचओ बिलारी राजवीर सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर को ग्वारऊ गांव निवासी शंकरलाल की बेटी स्वाति शाम छह बजे मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकली थी। 

इसके बाद नहीं लौटी। 13 अक्टूबर की परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 10 दिन तक स्वाति के परिजन उसे रिश्तेदारी में तलाशते रहे। इस दौरान उन्हें गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि स्वाति गांव में ही रहने वाले अजय और नन्हे से बातचीत करती थी। 

a lover killed his girlfriend in uttar pradesh's moradabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
शंकरलाल ने नन्हे और अजय के खिलाफ शक के आधार पर सोमवार को बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नन्हें सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूला कि डेढ़ साल से उसके प्रेम संबंध स्वाति से थे। 

पढ़ें:- प्रेमिका की नहीं होने दे रहा था शादी, परेशान परिजनों ने उसे बुलाया और फिर...

स्वाति उससे शादी की जिद कर रही थी, जबकि गांव की ही युवती होने के कारण नन्हे उससे शादी नहीं करना चाहता था। आरोपी ने बताया कि उसने 12 अक्टूबर की शाम को ही स्वाति को उसने जंगल में मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान शादी को लेकर नोकझोंक हो गई। गुस्से में आरोपी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। 

वारदात के बाद शव को कंधे पर रखकर बोरिंग की नौ फीट गहरे कुएं में डाल दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। 

a lover killed his girlfriend in uttar pradesh's moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची और उससे साथ में गांव से भागकर चलने की जिद की। प्रेमी ने इंकार किया तो उसने प्रेम संबंध की पोल खोलने की बात कही। साथ ही मारने के लिए हाथ भी उठाया। जिससे नाराज होकर प्रेमी ने स्वाति को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। 

पढ़ें:- आपत्तिजनक हालत में ड्राइवर के साथ थी शिक्षिका, मासूम ने शिकायत की तो कर दी हत्या

स्वाति की हत्या करने के बाद नन्हें को रात में नींद नहीं आती थी। उसे डर था कि कहीं स्वाति का शव किसी को दिख न जाए। नन्हें ने बताया वह हर दिन तड़के जंगल में गया और टाट की बोरी में अपने खेत में से मिट्टी भरकर स्वाति के शव के ऊपर डालता रहा। पिछले तीन दिन में इतनी मिट्टी डाल दी ताकि कोई ये शक भी ना कर पाए कि कुइयां में शव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed