फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a lover killed his girlfriend in sant kabir Nagar of uttar pradesh

युवक ने प्रेमिका की जिद पर बनाया ऐसा खौफनाक प्लान, एक सबूत ने खोल दिया राज

Mon, 20 Nov 2017 12:08 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 20 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
a lover killed his girlfriend in sant kabir Nagar of uttar pradesh
पुलिस ने बरामद किए युवती के कपड़े - फोटो : अमर उजाला
युवक ने प्रेमिका की जिद पर खौफनाक प्लान तैयार किया। जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो सभी हैरान रह गए। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। बखिरा इलाके के समदा गांव के सिवान में तीन दिन पूर्व मिली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की अधजली लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबा कर हत्या बताई गई है। 

शनिवार को छात्रा के पिता गंगाधर ने अपने पड़ोस के रहने वाले आरोपी युवक व उसके माता-पिता पर हत्या करके सबूत मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें:- हल्का सा खुला था घर का दरवाजा, पड़ोसियों ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता गंगाधर का आरोप है कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। उसका 15 वर्षीय बेटा प्रांशु और 20 वर्षीय बेटी वंदना उर्फ (अर्चना) उसके बड़े भाई के पास ही गांव पर रहते थे। 14 नवंबर की रात कुछ लोगों ने अर्चना की हत्या कर शव को गांव के बाहर अरहर के खेत के बगल में रख दिया था।

गंगाधर के मुताबिक बड़े भाई अनिरुद्ध ने बताया कि घटना की रात में करीब 12 बजे बचाओ-बचाओ की आवाज बगल के घर से जोर-जोर से आ रही थी। उसने जाकर जानकारी किया तो पड़ोसी रामकिशोर ने अपने बेटे पंकज के चिल्लाने की झूठी बात बताई। अनिरुद्ध ने बताया कि बेटी अर्चना का पड़ोसी रामकिशोर के बेटे पंकज से संबंध था।
 

a lover killed his girlfriend in sant kabir Nagar of uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
वह उससे शादी का दबाव बना रही थी। इसी वजह से पंकज ने बेटी को अपने घर बुलाकर उसे परिजनों के सहयोग से जलाकर मारने के बाद उसके शव को खेत में ले जाकर रख दिया था। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से छात्रा का कपड़ा भी आरोपियों ने छिपाया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि समदा गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित एक नाले में छात्रा का कपड़ा छिपाकर रखा हुआ था। ग्रामीणों की मदद से छिपाकर रखे गए कपड़े को बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने छात्रा का कत्ल करने की बात स्वीकार कर ली है। 

पढ़ें:- छात्र को फेसबुक पर हुआ प्यार, चार पेज का सुसाइड नोट लिख खत्म कर ली जिंदगी

पुलिस हिरासत में आरोपी पंकज ने बताया कि वह लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। दो साल पूर्व से वंदना उर्फ अर्चना से उसका चक्कर चल रहा था, लेकिन जनवरी में उसकी शादी अयंत्र तय होने के बाद से उसने अर्चना से बातचीत करना बंद कर दिया था।

वह फोन करती थी, लेकिन बात नहीं करता था। घटना वाले दिन पहले से ही केरोसिन अपने शरीर पर डालकर वह उसके घर आई थी। उसके घर आकर उसने बगैर कुछ कहे सुने उसने खुद को आग के हवाले कर लिया था। आग बुझाने में उसका दोनों हाथ व पैर भी झुलस गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed