फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A Grandfather murder his grandson in shahjahanpur of uttar pradesh

महिला संग अय्याशी करता था बाबा, पोते ने देख लिया और बेहद खतरनाक अंजाम

Wed, 03 Jan 2018 05:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
A Grandfather murder his grandson in shahjahanpur of uttar pradesh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी बाबा - फोटो : अमर उजाला
एक और बाबा की अय्याशी का पर्दाफाश हुआ है। 10 साल के बच्चे को इसलिए जान से हाथ धोना पड़ा, क्योंकि उसने बाबा को महिला संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। वारदात, यूपी के शाहजहांपुर जिले में हुई थी।
विज्ञापन


थाना मीरानपुर कटरा के गांव पिपरी में 30 दिसंबर की रात दस साल के छात्र की हत्या गांव के ही बाबा सुआलाल ने की थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें:-देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में थी भाभी, अचानक घर आ गया भाई...
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा ने अमित की हत्या इसलिए की थी क्योंकि उसने एक महिला के साथ बाबा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बाबा को डर था कि अमित गांव में उसकी पोल खोल देगा। हत्यारोपी बाबा छात्र का रिश्ते में दादा लगता है। 

पिपरी के कल्यान पाल के बेटे अमित का शव रविवार सुबह गांव के बाहर बंद पड़े मैंथा प्लांट के पास पड़ा मिला था। कक्षा चार के छात्र अमित की हत्या गला दबाकर और धारदार हथियार से वार करके की गई थी।
 

A Grandfather murder his grandson in shahjahanpur of uttar pradesh
हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस ने बरेली से डॉग स्क्वाड भी बुलाया था। खोजी कुत्ता घटनास्थल से थोड़ी दूर पर बनी मढ़ी के पास तक गया था। आसपास खून के धब्बे भी मिले थे। तभी बाबा पुलिस के शक के दायरे में आ गया था, लेकिन पुख्ता सबूत के अभाव में पुलिस बाबा पर हाथ डालने से बच रही थी। 

एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में घूमकर बाबा के बारे में सुराग लगाने में जुट गए थे। उन्होंने एक महिला को मोबाइल फोन पर बात करते हुए सुन लिया कि पुलिस आई थी लेकिन अब चली गई। 

​पढ़ें:- एक शख्स, दो घंटे और 6 कत्ल, CCTV से जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला है

दो-तीन दिन में सब कुछ सही हो जाएगा। पुलिस का यहीं पर शक गहरा गया और महिला को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ हुई तो उसने घटना के बारे में बता दिया कि बाबा सुआलाल ने अमित की हत्या की है, लेकिन महिला का इस हत्या में कोई हाथ नहीं है। इस पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

A Grandfather murder his grandson in shahjahanpur of uttar pradesh
कड़ाई से पूछताछ करने पर बाबा टूट गया और उसने घटना कबूल कर ली। बाबा ने पुलिस को बताया कि अमित ने उसे एक दिन पहले मढ़ी पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। 

उसने पोल खुलने के  डर से अमित की हत्या कर दी। सुआलाल से हत्या में इस्तेमाल हंसिया व खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में महिला को आरोपी नहीं बनाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed