फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A father accused of rape with daughter in the nichlaul police station area of Maharajganj District

पति पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 05 Sep 2018 12:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, निचलौल (महराजगंज)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, निचलौल (महराजगंज)। Updated Wed, 05 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
A father accused of rape with daughter in the nichlaul police station area of Maharajganj District
प्रतीकात्मक तस्वीर

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि लड़की की मां ने लगाए हैं। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि उसका पति बेटी को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया था। वापसी में सुनसान जगह पर ले जाकर उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी को घटना की जानकारी किसी को देने पर हत्या की धमकी दी। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसका पति बहू के साथ भी अक्सर छेड़छाड़ करता रहा है। लोक लाज के चलते वह पति के करतूतों पर अब तक पर्दा डालती रही थी, लेकिन अब वह चुप नहीं रहेगी। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed