फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A farmer shot dead in Lakhimpur Kheri of uttar pradesh

पहले बांके से काटा, मन नहीं भरा तो की और खतरनाक दरिंदगी

Sun, 01 Oct 2017 08:58 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 01 Oct 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
A farmer shot dead in Lakhimpur Kheri of uttar pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसे क्या पता था कि जमीन के लिए दबंग उसके साथ ऐसा कर देंगे। दबंगों ने पहले उसे बांके से काटा। फिर मन नहीं भरा तो उन्होंने खतरनाक कांड कर दिया पढ़ें कहां हुई दर्दनाक वारदात ?
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। खमरिया के थाना ईसानगर इलाके के गांव शेखनापुर में 55 साल के रामआसरे गुप्ता को जमीन विवाद में दबंगों ने पहले बांके से काटा और फिर गोली मार दी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- गन्नों के नीचे से निकल रहा था खून, जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारे इतना बेखौफ थे कि पत्नी के साथ घास काटकर लौट रहे अधेड़ को शाम होते ही घेर लिया, पत्नी गांव की ओर चीखते हुए भागी। लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। सूचना के करीब पौने दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच लाश खेत में ही पड़ी रही।

पत्नी गोदावरी के अनुसार उसके राम आसरे गुप्ता ने गांव के ही धर्मपाल यादव से तीन साल पहले एक बीघा जमीन खरीदी थी। उसी जमीन को धर्मपाल फिर हथियाना चाहता था, जिसका विवाद चल रहा था। 

A farmer shot dead in Lakhimpur Kheri of uttar pradesh
फाइल
उन्होंने बताया कि जब वो दोनों खेत से घास काटकर घर लौट रहे थे तो गांव से करीब तीन सौ मीटर पहले गांव निवासी धर्मपाल, रामबालक और शैलेश ने उन्हें घेर लिया। उनके हाथों में तमंचे और बांका देख वह चीखती हुई गांव की ओर भागी, लेकिन उन लोगों ने इसकी परवाह ना करते हुए पति पर बांके से कई वार किए और बाद में तमंचे से पेट में गोली मार दी। 

पढ़ें:- कलयुगी बेटे ने बेरहमी से काट दी पिता की गर्दन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

हत्या की वारदात से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर एसओ पीके मिश्रा और खमरिया चौकी इंचार्ज फूलचंद मौके पर पहुंचे। पुलिस शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी घटना की चश्मदीद है, जिसने तीन लोगों के खिलाफ बांके से खांदकर गोली मार देने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed