फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a boyfriend killed his Girlfriend denying marriage in Shahjahanpur

शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक की खौफनाक करतूत, लव स्टोरी का किया THE END

Sun, 10 Sep 2017 02:39 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 10 Sep 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
a boyfriend killed his Girlfriend denying marriage in Shahjahanpur
फाइल
युवती के परिवारवालों ने शादी से इनकार किया तो एक सनकी आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। ममेरी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों प्यार करते थे। पढ़िए कैसे खत्म हुई लव स्टोरी
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के परौर की है। जब लड़की के परिवार वालों ने शादी से इंकार किया तो एक युवक ने शनिवार की सुबह अपनी ममेरी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसे एक दान के खेत से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी उसके पास से बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- प्रेमी से शादी रचाने को नौकरानी ने रची खौफनाक साजिश, एक गलती ने खोला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र का अपनी 16 वर्षीय ममेरी बहन से प्रेम संबंध हो गया। संबंध इतने प्रगाढ़ हो गए कि किशोरी ने युवक का नाम अपने हाथ में गुदवा लिया। 

किशोरी की मां ने पहले तो दोनों की शादी करने की हामी भर दी थी, लेकिन कई माह गुजर जाने के बाद भी शादी नहीं हुई तो युवक ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर मां ने शादी से इंकार कर दिया। यह बात युवक को नागवार गुजरी। वह शनिवार सुबह घर से बाइक लेकर किशोरी से मिलने पहुंच गया। उस समय मां घर पर नहीं थी। 

a boyfriend killed his Girlfriend denying marriage in Shahjahanpur
फाइल
युवक ने किशोरी को मारने को तमंचा निकाल लिया। वह बचने के लिए अपने ताऊ के घर की ओर भागी। इतने में उसने फायर कर दिया। गोली लड़की की कनपटी पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गई। फायर की आवाज सुनकर ताऊ कमरे से बाहर निकले और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक छोड़कर तमंचा लहराते हुए भाग गया। 

पढ़ें:- प्रेमी-प्रेमिका को चाकुओं से गोदा, प्रेमिका की मौत

घरवाले किशोरी को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ जलालाबाद बल्देव सिंह के साथ कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई और कांबिंग कर धान के खेत में छुपे हत्यारोपी को तमंचा समेतगिरफ्तार कर लिया।

दोनों प्यार करते थे और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लड़की के हाथ में लड़के का नाम गुदा था लेकिन दो दिन पहले लड़की के घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया। इसी वजह से उसने गांव आकर घटना को अंजाम दे दिया 
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed