{"_id":"5796a6534f1c1b890221e8ed","slug":"75-old-woman-raped-in-jugle","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 साल की महिला को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
75 साल की महिला को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 26 Jul 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के एक गांव में एक व्यक्ति ने वृद्धा को अपनी हवस का शिकार बनाकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। सोमवार की दोपहर बाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 75 वर्षीय महिला बकरियों को चराने जंगल में गई थी। उसके साथ तीन बच्चे भी थे। महिला का आरोप है कि गांव धींगरपुर का आरोपी व्यक्ति बाइक से कहीं जा रहा था। उसके साथ एक और व्यक्ति था।
विज्ञापन
आरोपी ने महिला के साथ आए बच्चों को डरा धमकाकर भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को जबरन खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। उसका साथी पास में बैठकर जंगल में आने वालों को रोकता रहा।
विज्ञापन
रविवार की रात को घर पहुंचने के बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने बेटों को दी। सोमवार की सुबह महिला अपने परिजनों के साथ थाने आई। उसके बेटों ने घटना की पुलिस में तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन