{"_id":"5940e555866419735d8b4923","slug":"50-lakh-rupees-fraud-with-72-year-old-in-last-4-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में 72 साल के सीनियर सिटीजन से चार साल में हुआ 50 लाख रुपए का फ्रॉड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई में 72 साल के सीनियर सिटीजन से चार साल में हुआ 50 लाख रुपए का फ्रॉड
amarujala.com- presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर क्राइम के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं, हाल में ही मुंबई के बोरीवली से भी ऐसा ही एक केस सामने आया है। यहां 72 साल के वृद्ध से 50 लाख रुपये का फ्रॉड हुआ है। पुलिस के अनुसार इस तरह के फ्रॉड के पीछे एक पूरी गैंग है।
विज्ञापन
पीड़ित से पिछले 4 सालों में 10 अलग-अलग लोगों ने बात की थी। वृद्ध ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने चार साल पहले विभिन्न कंपनियों से कुछ पॉलिसी खरीदी थी, लेकिन पहला प्रीमियम भरने के बाद उन्होंने पॉलिसी कैंसल कर दी।
विज्ञापन
पॉलिसी कैंसल करने के बाद उन्हें दिल्ली से किसी विमल लोकपाल का फोन आया। फोन पर कहा गया कि उनकी तरफ से इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ शिकायत की गई है। वृद्ध ने फोन करने वाले व्यक्ति को बताया कि उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। जिसके बाद व्यक्ति ने वृद्ध से कहा कि उन्हें उनके प्रीमियम के सारे पैसे वापस मिल जाएंगे जो उन्होंने पॉलिसी कैंसल करने से पहले भरे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी वृद्ध को अपने झांसे में लेने में कामयाब रहा। जिसके बाद पीड़ित ने पिछले चार सालों में कई बैंक अकाउंट में व्यक्ति के कहने पर सरकारी कार्रवाई के तौर पर पैसे ट्रांसफर किए। वृद्ध ने अपने बैंक ट्रांजेक्शन की सारी जानकारी पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ित ने जिन अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं, वह सभी जाली कागज पर विभिन्न राज्यों में खोले गए हैं।