फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   23-year-old boy killed step mother and father in Thane

सौतेली मां और पिता को झगड़ते देखा तो कर दी दोनों की हत्या

Tue, 08 Mar 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 04:25 PM IST
सार

  • एक और हत्याकांड से दहला महाराष्ट्र
  • ठाणे में सौतेली मां और पिता की गला रेतकर हत्या
  • सौतेली मां के व्यवहार से नाखुश था बेटा
  • तंग आकर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
23-year-old boy killed step mother and father in Thane
आरोपी बेटा - फोटो : मिडडे

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में हाल ही में वारेकर परिवार के 14 लोगों की हत्या ने देश भर को दहला दिया था, उसी तर्ज पर एक और हत्याकांड ने फिर ठाणे वासियों की नींद उड़ा दी है। दोनों वारदातों में समानता ये है कि हत्या चाकू से गला रेतकर की गई। ठाणे पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को अपने पिता और सौतेली मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। यही नहीं, खुद आरोपी ने पुलिस हिरासत में अपना जुर्म कबूला है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ठाणे के वासिंद इलाके में रहने वाले 23 वर्षीय सागर दिनकर नाम के युवक को सौतेली मां और अपने पिता को मौत के घाट उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी बेटा गैर शादीशुदा है। आरोपी अपने 45 वर्षीय पिता सुरेश दिनकर और 35 वर्षीय सौतेली मां लता दिनकर के साथ ही रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी सौतेली मां को पसंद नहीं करता था। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 4 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की मानें सुरेश देर से घर आया तो लता ने उसके देर से आने पर एतराज जताया और दोनों में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि घर का सारा माहौल अशांत हो गया, इसी दौरान गुस्से से भड़के बेटे ने चाकू निकाला और दोनों का गला रेत दिया।


वारदात के वक्त मची चीख-पुकार से आस-पड़ोस के लोग मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। बाद में आरोपी के छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed