फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   23 old man raped one and half year old child

हैवानियत: 23 साल के युवक ने किया डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म

Tue, 24 May 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया Updated Tue, 24 May 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
23 old man raped one and half year old child
बच्‍ची से रेप का आरोपी अंगद गोंड - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मझौलीराज नगर का एक युवक हैवानियत की हदें पार कर गया। सोमवार की रात ननिहाल में आई डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ झाड़ी में ले जाकर रेप किया।

विज्ञापन


तीन घंटे तलाश के बाद खून से लथपथ हाल में बच्ची मिली। लोगों ने युवक की धुनाई की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन


एसपी देवरिया प्रभाकर चौधरी मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूरे मामले को जाना।

बच्ची को गोद में लेकर जता रहा था लाड

23 old man raped one and half year old child

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने डेढ़ साल की बच्ची के साथ मझौलीराज नगर अपने मायके आई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे बच्ची को उसकी नानी गोद में लेकर बैठी थी। उसी वक्त पड़ोस का एक 23 वर्षीय युवक नशे की हालत में पहुंचा।

बच्ची को गोद में ले लिया और काफी देर तक पुचकारता रहा। गोद में घुमाने के बहाने उसे लेकर घर के पीछे झाड़ी की ओर चला गया और उसके साथ रेप किया। बेहोश हो जाने पर झाड़ी में छोड़कर उसी के दरवाजे पर आकर बैठ गया। कुछ देर बाद घर वालों ने तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे झाड़ी के पास से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

घर वाले बच्ची की हालत देख दंग रह गए। खून से लथपथ बच्ची को गोद में उठाया और नानी के बताने पर गुस्साएं लोगों ने नशे में चूर युवक की धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ घर वाले बच्ची को लेकर सीएचसी पर पहुंचे।

हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चला। एसपी प्रभाकर चौधरी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के नाना की तहरीर पर आरोपी अंगद गोंड पर रेप और पास्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed