{"_id":"5be90eefbdec22693f5f6abf","slug":"14-year-old-boy-died-after-the-motorcycle-he-was-riding-rammed-into-another-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे मां-बाप से छुपकर बाइक लेकर सैर पर निकला बेटा, सुबह आई मौत की खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे मां-बाप से छुपकर बाइक लेकर सैर पर निकला बेटा, सुबह आई मौत की खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 साल के एक नाबालिग लड़के की रविवार को दिल्ली के पूर्वी आजाद नगर मेट्रो स्टेशन में मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि उसकी गाड़ी की किसी अन्य वाहन से टक्कर हो गई थी। लड़के की पहचान दिव्य शर्मा के तौर पर हुई है। वह अपने पिता की नई बजाज डिसक्वर को लेकर उस समय निकल गया जब वह घर के अन्य सदस्यों के साथ बिहारी कालोनी की चौथी मंजिल पर सो रहे थे।
विज्ञापन
आठवीं में पढ़ने वाले दिव्य शर्मा के परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उसे मोटरसाइकिल चलानी आती है। पुलिस ने बताया कि लड़के ने हेल्मेट नहीं पहना था। यह दुर्घटना उसके घर से दो किलोमीटर की दूरी पर घटी है। पुलिस इस मामले से जुड़े किसी प्रत्यक्षदर्शी को ढूंढने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों को दुर्घटनास्थल से किसी और वाहन का हरे रंग का टूटा हुआ हिस्सा मिला है।
विज्ञापन
शाहदरा उपायुक्त मेघना यादव ने कहा, 'हम वाहन को ढूंढने और ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।' तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है। लड़का विवेक विहार के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। वहीं उसके पिता अमित शर्मा एक निजी कॉस्मेटिक कंपनी में मार्केंटिंग एडवाइजर के तौर पर काम करते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस दुर्घटना के बारे में सुबह 7.30 बजे पता चला। जब पास से गुजरने वाले एक शख्स ने घायल लड़े और उसकी क्षतिग्रस्त बाइक को देखा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जब पुलिस स्टेशन पहुंची तो स्थानीय नागरिक लड़के को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि लड़के की मौत सिर पर लगी गंभीर चोटों और खून निकलने की वजह से हुई। जब लड़के के माता-पिता को दुर्घटना के बारे में बताया गया तो वह सो रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बाइक के साथ गायब है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि लड़का सिपीड में था जिसकी वजह से वह वाहन से टकरा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।