फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   12 years old girl raped by school pricipal and three teacher in bihar

प्रिंसिपल ने टीचर्स संग मिलकर स्कूल की छत पर छात्रा की लूटी आबरू

Tue, 17 Jan 2017 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
12 years old girl raped by school pricipal and three teacher in bihar

स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर ही अगर हैवान बन जाए तो इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। एक ऐसी ही घिनौनी घटना बिहार से सामने आई है, जिसमें 12 साल की छात्रा का स्कूल के अंदर ही गैंगरेप किया गया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक इस गैंगरेप में प्रिंसिपल भी शामिल है। 

विज्ञापन


घटना बिहार के जेहानबाद के एक सेकेंड्री स्कूल की है, जहां प्रिंसिपल और बाकी आरोपी टीचर्स ने छात्रा के साथ स्कूल की छत पर दुष्कर्म किया। 

बता दें कि प्रिंसिपल अजू अहमद, टीचर्स अतुल रहमान, अब्दुल बारी और मोहम्मद शाहखुत ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि चारों आरोपी बच्ची को स्कूल की छत पर ले गए और वहां उसे अपना शिकार बनाया। 

विज्ञापन

मां और एक टीचर ने बच्ची को बुरी हालत में पाया

12 years old girl raped by school pricipal and three teacher in bihar

लड़की की मां जब अपनी बच्ची को स्कूल लेने पहुंची तो बच्ची के नहीं मिलने पर मां ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। परेशान मां तलाश में एक टीचर के साथ स्कूल की छत पर पहुंची तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। टीचर और मां ने बच्ची को बुरी हालत में पाया, जिसके बाद स्कूल में सनसनी फैल गई।

मां ने अपनी बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल और बाकी आरोपी टीचर्स ने रविवार को स्कूल खुलने का ऐलान किया था और उसके एवज में शुक्रवार को स्कूल बंद रखने की बात रखी।

इसी मौके का फायदा उठाकर हैवानों ने नाबालिग को अपना शिकार बनाया। हालांकि, चारों आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से फरार हैं। लेकिन पुलिस ने गंभीर जांच की बात रखते हुए उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed