फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Congress give notice to Vinay verma over offering liquor in Bihar

शराब पीने की पेशकश करने वाले कांग्रेसी विधायक को नोटिस

Wed, 27 Apr 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Wed, 27 Apr 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
Congress give notice to Vinay verma over offering liquor in Bihar
शराब बंदी

बिहार में शराबबंदी लागू होने के दौरान शराब पीने की पेशकश करते कैमरे में कैद हुए कांग्रेस विधायक की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। नरकटियागंज के विधायक विनय वर्मा को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इधर, मंगलवार को उनके आवास पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाना लेकर पहुंची, लेकिन यहां उनके समर्थकों ने हंगामा कर विधायक को छुड़ा लिया और अब फरार विधायक की तलाशी की जा रही है।

विज्ञापन


देर शाम विधायक के पटना स्थित पाटलिपुत्र आवास पर भी छापेमारी हुई, लेकिन वहां से न तो विधायक मिले और न ही कोई शराब की बोतलें ही बरामद हुई। वैसे इस मामले में विधायक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल एक निजी चैनल पर प्रसारित स्टिंग में कांग्रेस विधायक विनय वर्मा शराब मुहैया कराने का दावा कर रहे हैं। कथित तौर पर यह स्टिंग ऑपरेशन पटना के होटल पाटलिपुत्र में किया गया है। हालांकि विधायक ने आरोपों का खंडन किया है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि क्या आरोपी विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पूरे मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि सरकार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायक की तरफ से नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस की तरह जदयू ने भी न्यायसंगत कार्रवाई का भरोसा दिया है। राजद इस मामले में विधायक के साथ खड़ा है और विधायक को बेकसूर बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराबबंदी में लापरवाही तो 10 वर्ष तक लाइन हाजिर : नीतीश

Congress give notice to Vinay verma over offering liquor in Bihar
नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि शराबबंदी को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस को सख्त लहजे में कहा कि जिस थाना क्षेत्र में लापरवाही बरतने की खबर आएगी, उसके थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी और जांच में संलिप्त पाए जाने पर अगले 10 वर्षों के लिए लाइन हाजिर कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मंगलवार को भागलपुर जिले के तिलका मांझी थाना अंतर्गत सैंडिक्स कंपाउंड में आयोजित जीविका समूह की महिलाओं की सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच सभा के दौरान पंडाल में लगा एक पंखा अचानक गिर गया, जिससे एक महिला घायल हो गई। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई और मुख्यमंत्री को थोड़ी देर के लिए अपना संबोधन रोकना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed