{"_id":"5b6edc2c4f1c1bf5498b6449","slug":"congress-does-not-discriminate-on-the-basis-of-clothing-like-bjp-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की तरह कपड़ों के आधार पर भेदभाव नहीं करती कांग्रेस : सचिन पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की तरह कपड़ों के आधार पर भेदभाव नहीं करती कांग्रेस : सचिन पायलट
भाषा, जयपुर
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज कहा कि भाजपा की तरह कांग्रेस कपड़ों के रंग के आधार पर लोगों से भेदभाव नहीं करती। पायलट का यह बयान काले कपड़े पहनने लोगों को रैली में शामिल नहीं होने देने की कथित घटनाओं के संबंध में आया है।
विज्ञापन
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि लाल, काला, हरा या पीला किसी भी रंग के कपड़े पहने लोगों का पार्टी रैली में स्वागत है और कांग्रेस कपड़ों के आधार पर लोगों से भेदभाव नहीं करती।
विज्ञापन
पायलट के अनुसार, 'प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री राजे को लगता है कि किसान व आम जनता उनकी रैलियों में विरोध प्रदर्शन करेंगे इसलिए वे काले रंग की शर्ट या बनियान पहने लोगों को अपनी रैली में आने की अनुमति नहीं देते।'
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज जयपुर आए और रोड शो किया।